लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, प्रियंका गांधी, राबड़ी देवी और मायावती ने शोक जताया, जानिए क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2020 21:42 IST

लोक जनशक्ति पार्टी के 74 वर्षीय संरक्षक पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था। वह पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने दलित नेताओं में से एक थे।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘पापा...अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है, आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं। आपके बहुत याद आ रही है पापा।’’दुख बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं, हमारे देश में ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो शायद कभी नहीं भरेगा।राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।

नई दिल्लीः  केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।

लोक जनशक्ति पार्टी के 74 वर्षीय संरक्षक पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था। वह पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने दलित नेताओं में से एक थे।

पासवान उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे। चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘पापा...अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है, आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं। आपके बहुत याद आ रही है पापा।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने एक ऐसा मित्र खोया है जो पूरे जुनून के साथ हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहता था कि प्रत्येक गरीब व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करे। दुख बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं, हमारे देश में ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो शायद कभी नहीं भरेगा।

देश के गृह मंत्री अमिता शाह ने कहा कि सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले हम सबके प्रिय राम विलास पासवान जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा। उनके स्वर्गवास से भारतीय राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि रामविलास पासवान जी वर्षों से मेरी माँ के पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुःख हुआ है। चिराग जी और परिवार के समस्त सदस्यों को मेरी गहरी संवेदना। इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ हैं।

बिहार के पूर्व सीएम ने कहा कि आदरणीय रामविलास पासवान जी के निधन से बहुत दुःखी हूँ। दशकों से उनके साथ पारिवारिक सम्बंध रहा। आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। केंद्रीय मंत्री श्री राम विलास पासवान जी के दुःखद निधन का समाचार मिला,ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिवार को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दे। !! ॐ शांति शांति शांति !!

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री व बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक श्री रामविलास पासवान के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व पार्टी के लोगों के प्रति गहरी संवेदना।

टॅग्स :रामविलास पासवानमायावतीप्रियंका गांधीराबड़ी देवीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारत15 दिन में खाली कीजिए?, बिहार में सम्राट सरकार ने राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने को कहा?

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बनेंगे नए मंत्री?, दिल्ली तक लॉबिंग कर दावेदारी मजबूत कर रहे विधायक, रेस में कौन-कौन शामिल?

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार