लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमः प्रधानमंत्री मोदी को न्योता, पीएम ने ट्वीट कर कहा-धन्य महसूस कर रहा हूं, जय सियाराम!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2023 20:52 IST

Ram Mandir Pran Pratishtha Program: प्रधानमंत्री ने मिले निमंत्रण के बारे में पोस्ट में लिखा, “जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है।”

Open in App
ठळक मुद्देन्यास के पदाधिकारियों की एक तस्वीर भी पोस्ट की।निमंत्रण पत्र देते नजर आ रहा हैं।भक्तों का मानना ​​है कि भगवान राम का जन्म हुआ था।

त्रियुग नारायण तिवारी अयोध्या

Ram Mandir Pran Pratishtha Program: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रित किया। समारोह 22 जनवरी को होने की उम्मीद है।

मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं और यह उनका सौभाग्य है कि वह अपने जीवनकाल में, इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। प्रधानमंत्री ने उन्हें मिले निमंत्रण के बारे में पोस्ट में लिखा, “जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है।”

उन्होंने न्यास के पदाधिकारियों की एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह उन्हें निमंत्रण पत्र देते नजर आ रहा हैं। न्यास उस स्थान पर मंदिर के निर्माण की अध्यक्षता कर रहा है जहां भक्तों का मानना ​​है कि भगवान राम का जन्म हुआ था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा था कि 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी, और लोगों से इस अवसर का जश्न मनाने के लिए देश भर के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नए मंदिर में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। देश के 4000 संत महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के साथ चंपत राय प्रधानमंत्री से मिले हैं। अयोध्या पधारने का औपचारिक निमंत्रण पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रधानमंत्री जी ने सहज स्वीकृति प्रदान की।

टॅग्स :Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trustनरेंद्र मोदीअयोध्याAyodhya
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र