लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Pran Pratishtha: केसरिया रंग से रंग गया बेंगलुरु, भगवान राम और हनुमान के मंदिरों के अलावा भगवान वेंकटेश्वर मंदिरों में भी भारी भीड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 22, 2024 11:46 AM

Ram Mandir Pran Pratishtha: भगवान राम और हनुमान के मंदिरों के अलावा भगवान वेंकटेश्वर मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देजगह-जगह भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया।कर्नाटक के अन्य शहरों में भी ऐसे ही आयोजन हुए।

Ram Mandir Pran Pratishtha: बेंगलुरु में कई हिंदू संगठनों ने सोमवार को, अयोध्या स्थित नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी समारोह का जश्न मनाने के लिए शहर को केसरिया रंग में रंग दिया है।

भगवान राम का, करीब 500 वर्षों के अंतराल के बाद उनके जन्म स्थान पर आगमन का स्वागत करने के वाले पोस्टर, भगवान राम, हनुमान, सीता और लक्ष्मण की छवियों वाले भगवा झंडों के साथ जगह जगह नजर आ रहे हैं। शहर में दीपावली जैसा माहौल है। सुबह से ही भगवान राम और हनुमान के मंदिरों के अलावा भगवान वेंकटेश्वर मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

जगह-जगह भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया। रामांजनेय गुड्डा मंदिर, पट्टाभिराम स्वामी मंदिर, राजाजीनगर में राम मंदिर और मल्लेश्वरम में रामदेवरा देवस्थान और बसवनगुड़ी में राम मंदिर में विशेष प्रार्थना और पूजा हुई। इन मंदिरों ने श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और शिकारीपुरा के विधायक बी वाई विजयेंद्र, विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने महालक्ष्मी लेआउट के रानी अब्बक्का मैदान में श्री रामतारक महायज्ञ-कलशाभिषेक में भाग लिया। हिंदू जनजागृति समिति ने शहर में शोभायात्रा निकाली। कर्नाटक के अन्य शहरों में भी ऐसे ही आयोजन हुए।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याबेंगलुरुकर्नाटकLord Ramभगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टPrajwal Revanna Sex Scandal: 100 करोड़ रुपये की पेशकश, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और चार अन्य मंत्री शामिल, रेवन्ना मामले में बीजेपी नेता गौड़ा ने किया खुलासा

भारतएसी यूनिट में संदिग्ध आग लगने के कारण 175 यात्रियों वाले एयर इंडिया के विमान ने की आपातकालीन लैंडिंग

विश्वUK PM Rishi Sunak-Akshata Murthy Rich List: कुल संपति 65.1 करोड़ पाउंड, 245वें स्थान पर, ब्रिटेन पीएम सुनक और पत्नी अक्षता और आगे बढ़े, देखें टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटSunil Chhetri announces Indian team retirement: छेत्री महान खिलाड़ी, कोहली ने किया खुलासा- मुझे पता था संन्यास के बारे में, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टप्रेमिका की हत्या के बाद भाग रहा था हत्यारा प्रेमी, फिर ऐसे फंसा पुलिस के जाल में...जानिए पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतस्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को किया अरेस्ट, जानें 'आप' ने क्या कहा

भारतप्रज्वल रेवन्ना मामले में एचडी देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'और भी लोग' शामिल'

भारतSwati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने CM आवास से विभव कुमार को हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल ने लगाए थे आरोप

भारतSwati Maliwal Assault Case: बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगभग 3x2 सेंमी आकार के और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर लगभग 2x2 सेंमी आकार के चोट के निशान, एम्स मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने उम्मीदवारी वापस ली, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और राजाराम सिंह से टक्कर