लाइव न्यूज़ :

Ram Lalla Pran Pratishtha: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा, पीएम मोदी ने पूजा की संपन्न

By अंजली चौहान | Updated: January 22, 2024 13:05 IST

Ram Lalla Pran Pratistha: अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति विराजमान हो चुकी है और पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा पूजा सम्पन्न कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा की संपन्नपूजा में पीएम मोदी के साथ मोहन भागवत भी शामिल हुए हैं।

Ram Lalla Pran Pratishtha:राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हो गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र मंत्र उच्चारण के बीच रामलला को गर्भगृह में विराजमान कर दिया है। प्रधानमंत्री के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इस पूजा में शामिल रहें। सनातन धर्म के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ किया गया है। 

मालूम हो कि अयोध्या में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार को दोपहर में मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और अनुष्ठान शुरू किए। नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक मोदी पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया। गर्भगृह में मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया। अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद हैं।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्यान्ह में साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अद्भुत योग में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का समय निर्धारित किया गया है।

इस दौरान कार्यक्रम में कई अतिथिगण मौजूद रहें। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुभ मुहूर्त के अनुसार 84 सेकंड में हुआ है। आज भारत समेत पूरे विश्व में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भक्ति भाव और जश्न का माहौल है। 

इस दौरान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेता मौजूद हैं। साथ ही फिल्म जगत, खेल जगत और उद्योग जगत से कई बड़े लोग आज अयोध्या में मौजूद हैं। प्रतिष्ठित की गई 51 इंच ऊंची राम लल्ला की मूर्ति को मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। मूर्ति में भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों, भगवान हनुमान जैसे हिंदू देवताओं और अन्य प्रमुख हिंदू धार्मिक प्रतीकों की नक्काशी भी शामिल है। 

इस बीच, अयोध्या को भगवा झंडों, भगवान राम के विशाल कटआउट और भगवान राम से संबंधित धार्मिक नारों वाले पोस्टरों से सजाया गया है। प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राम मंदिर 23 जनवरी से भक्तों और तीर्थयात्रियों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिLord Ramअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र