लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान के खिलाफ दामाद ने खोला मोर्चा, RJD से टिकट मिला तो पिता के खिलाफ बेटी लड़ सकती हैं चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 15, 2018 05:23 IST

आगामी लोकसभा चुनाव में आरजेडी से अगर उनको टिकट मिलता है तो वह मैदान में उतरेंगी। इस बात का खुलासा खुद आशा के पति ने किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 सितंबर। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुत्री आशा पासवान अपने ही पिता के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। खबर के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में आरजेडी से अगर उनको टिकट मिलता है तो वह मैदान में उतरेंगी। इस बात का खुलासा खुद आशा के पति ने किया है।

 आशा का विवाद अनिल साधु से हुआ है। आशा पासवान की पहली पत्नी की सन्तान हैं। साधु ने लोजपा पर दलितों से बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोजपा प्रमुख पासवान के खिलाफ उनकी अपनी जाति समूह में काफी नाराजगी है। 

इतना ही नहीं पासवान पर आरोप लगाते हुए साधु ने कहा है कि वह अपने बेटे चिराग का समर्थन करते हैं और उन्हें लोकसभा के लिए निर्वाचित कराया तथा पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने अपने पहले विवाह की पुत्रियों से हमेशा  अनुचित व्यवहार किया गया है। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव हमें टिकट दें तो हम (पत्नी)रामविलास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।         रामविलास पासवान हाजीपुर (सुरक्षित) सीट से सांसद हैं और उनके पुत्र चिराग पासवान जमुई (सुरक्षित) संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। साधु के इस बयान ने बिहार की राजनीति मे एक नया पहलू शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि वह पासवान के खिलाफ पत्नी को मैदान में पारिवारिक कलह के चलते नहीं उतारा चाहते बल्कि यह हमारे मान सम्मान की लड़ाई है। आशा पासवान की पहली पत्नी से दो पुत्रियों में सबसे छोटी हैं और वह गृहिणी हैं। 

टॅग्स :रामविलास पासवानआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतराजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र