लाइव न्यूज़ :

भले ही हमारा कब्रिस्तान बन जाए लेकिन दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान मांगे पूरी होने तक नहीं हटेंगे: राकेश टिकैत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2021 16:34 IST

Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत (Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat) में देश भर के किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Kisan Leader Rakesh Tikait, Bhartiya Kisan Union) ने मोदी सरकार (Modi Government) पर जमकर निशाना साधा.

Open in App

Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत (Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat) में देश भर के किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Kisan Leader Rakesh Tikait, Bhartiya Kisan Union) ने मोदी सरकार (Modi Government) पर जमकर निशाना साधा.

इसके साथ ही किसान नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार को दो टूक कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान वहां से तब तक नहीं हटेंगे जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती. उन्होंने कहा कि भले ही किसानों का वहां कब्रिस्तान बन जाए लेकिन किसान वहां से नहीं हटेंगे. 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, हम संकल्प लेते हैं कि हम धरना स्थल को वहां (दिल्ली सीमा पर) नहीं छोड़ेंगे, भले ही हमारा कब्रिस्तान वहां बना हो. जरूरत पड़ने पर हम अपनी जान भी दे देंगे, लेकिन जब तक हम विजयी नहीं होंगे तब तक धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे. 

वहीं आंदोलन खत्म करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि, जब भारत सरकार हमें बातचीत के लिए आमंत्रित करेगी, हम जाएंगे. जब तक मोदी सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा. 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, अंग्रेजों से आजादी के लिए 90 साल तक संघर्ष चला, इसलिए मुझे नहीं पता कि किसानों का यह आंदोलन कब तक चलेगा. राकेश टिकैत ने दो टूक कहा कि जब तक तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं ले लिए जाते और जब तक मोदी सरकार किसानों की मांगे नहीं मान लेती. तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा. 

टॅग्स :Kisan Mahapanchayatमुजफ्फरपुरकिसान आंदोलनमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज