लाइव न्यूज़ :

सांसद एलमारन करीम ने मेरी गर्दन पकड़ ली, एक पल के लिए मेरा दम घुट गया: राज्यसभा सचिवालय के सुरक्षा सहायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2021 20:11 IST

सांसदों की सुरक्षा में तैनात राकेश नेगी ने बताया कि,  11 अगस्त 2021 को मुझे आरएस चैंबर के अंदर मार्शल की ड्यूटी करने के लिए डिटेल्ड किया गया था. इस दौरान सांसद एलमारन करीम और अनिल देसाई ने मार्शलों द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की थी. 

Open in App

बीते दिन राज्यसभा में बाहरी लोगों को मार्शल बनाकर पेश करने और उनके द्वारा सांसदों द्वारा मारपीट के मामले में राज्यसभा सचिवालय के सुरक्षा सहायक राकेश नेगी बड़ा खुलासा किया है. सांसदों की सुरक्षा में तैनात राकेश नेगी ने बताया कि,  11 अगस्त 2021 को मुझे आरएस चैंबर के अंदर मार्शल की ड्यूटी करने के लिए डिटेल्ड किया गया था. इस दौरान सांसद एलमारन करीम और अनिल देसाई ने मार्शलों द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की थी. 

इसके बाद राकेश नेगी ने बताया कि, सांसद सुरक्षा घेरा तोड़ रहे थे. हम वहां सुरक्षा में तैनात थे लेकिन इस दौरान एलमारन करीम ने मुझे सुरक्षा घेरा श्रृंखला से बाहर निकालने के लिए मेरी गर्दन पकड़ ली, जिससे एक पर के लिए मुझे घुटन हुई और मेरा दम घुट गया.

वहीं महिला सुरक्षा सहायक अक्षिता भट ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, संसद में विरोध प्रदर्शन में लगे कुछ पुरुष सांसद मेरी ओर दौड़े और सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की. जब मैंने विरोध किया, तो सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम ने एक तरफ कदम बढ़ाया और पुरुष सांसदों को आक्रामक रूप से सुरक्षा घेरा तोड़ने और टेबल तक पहुंचने का रास्ता बनाया.

बता दें कि विपक्ष का आरोप है कि विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि बीते दिन राज्यसभा संसद सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों पर कथित तौर पर 'बाहरी मार्शलों' को बुलाया गया था. आरोप है कि इन लोगों ने सांसदों से मारपीट और बदसलूकी है. 

राहुल गांधी ने इस मामले में सरकार को घेरा और कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब प्राइवेट मार्शलों को बुलवाकर सदन में सांसदों पर हमला करवाया गया. इस दौरान विपक्षी नेताओं ने संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च भी निकाला. इसके बाद उन्होंने सभापति वेंकैंया नायडू से मुलाकात इस मामले से उन्हें अवगत करवाया. हालांकि अब इस तरह एक राज्यसभा सचिवालय के सुरक्षा सहायक का अपने निदेशक को चिट्ठी लिखकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने के बाद इस मामले में कई और खुलासे हो सकते हैं. जांच के बाद ही इस मामले की तस्वीरें साफ हो पाएगी. 

टॅग्स :राज्य सभासंसदराहुल गांधीसंजय राउतमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे