लाइव न्यूज़ :

राजनाथ रविवार को तमिलनाडु में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: February 19, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह आगामी रविवार को तमिलनाडु में भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘21 फरवरी को मैं सलेम में राज्य भाजपा के युवा मोर्चा के सम्मेलन के माध्यम से तमिलनाडु के युवाओं को संबोधित करूंगा। मैं रविवार को सलेम का दौरा करने को उत्सुक हूं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 25 फरवरी को तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव इस साल अप्रैल मई में होना है। भाजपा ने राज्य की सत्ताधारी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन ने पिछले दिनों कहा था कि जल्द ही दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला