लाइव न्यूज़ :

विश्वभारती विवि में राजनाथ सिंह की मौजूदगी में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री दिखाने की कोशिश की गई, प्रसाशन-पुलिस ने रोका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 07:36 IST

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिसर में उक्त वृत्तचित्र दिखाये जाने की कोई सूचना नहीं है और पुलिस ने रक्षामंत्री की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाये हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देविश्वभारती विवि में बीबीसी का विवादास्पद वृत्तचित्र दिखाने से रोक दिया गया।उस समय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विवि परिसर में अन्यत्र मौजूद थे। वामपंथी छात्र संगठन को विवि प्रशासन एवं पुलिस ने उन्हें परिसर में प्रोजेक्टर और स्क्रीन की अनुमति नहीं दी

कोलकाताः विश्व-भारती विश्वविद्यालय में गुरुवार शाम को एक वामपंथी छात्र संगठन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित बीबीसी का विवादास्पद वृत्तचित्र दिखाने से रोक दिया गया। उस समय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में अन्यत्र मौजूद थे। राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार दोपहर विश्वविद्यालय पहुंचे। वह शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की छात्र शाखा डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ओर्गनाइजेशन के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन एवं पुलिस ने उन्हें परिसर में प्रोजेक्टर और स्क्रीन की अनुमति नहीं दी तथा इस प्रकार ‘‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ वृत्तचित्र नहीं दिखाने दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने शुरू में जनवरी में यह फिल्म दिखाने को सोची थी लेकिन बाद में इसे हमने टाल दिया। जब हमें पता चला कि नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के अहम सदस्य राजनाथ सिंह गुरुवार को विश्व-भारती आएंगे तब हमने इसे शाम को दिखाने का निर्णय लिया।’’ एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिसर में उक्त वृत्तचित्र दिखाये जाने की कोई सूचना नहीं है और पुलिस ने रक्षामंत्री की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाये हैं। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहBBC
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र