लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः फलौदी, हनुमानगढ़, झुंझुनू, कोटपूतली, डीडवाना-कुचामन, सवाई माधोपुर, राजसमंद, टोंक, भरतपुर, कोटा और ब्यावर के जिलाधिकारी बदले, 62 आईएएस हटाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2025 12:44 IST

Indian Administrative Service: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा को करीब पांच साल बाद वित्त विभाग से हटाकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआठ अतिरिक्त मुख्य सचिवों और 11 जिलाधिकारियों का भी तबादला किया गया है।21 आईएएस अधिकारियों को विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।भरतपुर, कोटा और ब्यावर के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

जयपुरः राजस्थान सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 62 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने रविवार देर रात तबादला सूची जारी की। इसके तहत आठ अतिरिक्त मुख्य सचिवों और 11 जिलाधिकारियों का भी तबादला किया गया है। साथ ही 21 आईएएस अधिकारियों को विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा को करीब पांच साल बाद वित्त विभाग से हटाकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

अपर्णा अरोड़ा को वन विभाग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह कुलदीप रांका को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) थे। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार को वन विभाग में एसीएस नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता को उद्योग विभाग का प्रमुख शासन सचिव नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल के तहत फलौदी, हनुमानगढ़, झुंझुनू, कोटपूतली, डीडवाना-कुचामन, सवाई माधोपुर, राजसमंद, टोंक, भरतपुर, कोटा और ब्यावर के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

टॅग्स :IASभजनलाल शर्माBhajanlal Sharma
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार सत्ता हस्तांतरणः आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली बुलाया, 15-20 अधिकारी पर केंद्र की नजर?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो