लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस दो, भाजपा एक सीट पर जीती

By भाषा | Updated: May 2, 2021 18:11 IST

Open in App

जयपुर, दो मई राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस दो व भाजपा एक सीट पर जीती है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार सहाड़ा व सुजानगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तथा राजसमंद सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज कुमार मेघवाल जीते। उन्हें 79,253 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रत्याशी खेमाराम को 43,642 वोट मिले।

सहाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी ने भाजपा के डॉ रत्नलाल जाट को 42,200 वोटों से हराया। गायत्री देवी को 81,700 (58.21%) व जाट को 39,500 (28.14%) वोट मिले।

राजसमंद में भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी 5310 मतों से जीतीं। दीप्ति को 74,704 (49.74 %) वोट व कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 69,394 (46.21%) वोट मिले।

उल्लेखनीय है कि इन तीनों ही सीटों पर दिवंगत विधायकों के संबंधी जीते हैं। सुजानगढ़ सीट से जीते मनोज कुमार, दिवंगत विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल के पुत्र हैं, सहाड़ा सीट से जीतीं गायत्री देवी इसी सीट से दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की पत्नी व राजसमंद सीट से जीती दीप्ति माहेश्वरी दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की पुत्री हैं। भंवरलाल मेघवाल, कैलाश त्रिवेदी व किरण माहेश्वरी का निधन होने के कारण ही उक्त सीटें खाली हुई थीं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए ट्वीट किया,' सहाड़ा (भीलवाड़ा) से कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री देवी व सुजानगढ़ (चूरू) से मनोज मेघवाल को विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राजसमंद उपचुनाव भी सभी ने एकजुट होकर लड़ा और यहां भाजपा की जीत का अंतर बेहद सामान्य रहा है।'

उन्होंने कहा, “कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर क्षेत्र की जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है और विकास की कड़ी-से कड़ी जोड़ी है इसके लिए मैं मतदाताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई देता हूं।“

कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने इसे कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन बताते हुए मुख्यमंत्री गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारी, मंत्रिमण्डल और तैनात पर्यवेक्षकों/प्रभारियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा,‘'यह जीत कांग्रेस सरकार के कार्य पर जनता की मुहर- प्रभारियों की जमीनी मेहनत और एकता का परिणाम है!“

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया,“राजस्थान की कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के बाद तीन उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी के वोट में 10% की बढ़ोतरी सरकार के सुशासन और जनता में कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता का परिचायक है।”

उन्होंने कहा,‘'जनता ने पार्टी और सरकार पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे हम कभी कमजोर नहीं पड़ने देंगे।'’

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा “हार-जीत राजनीति का एक पहलू है। पहले भी परिणाम हमारे पक्ष या प्रतिकूल आते रहे हैं, जीत हमें और अच्छा काम करने की चुनौती देती है और पराजय सीख देती है। हम पूरे मनोबल और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और जो कमियां रही हैं उनको दूर करेंगे। संकल्प के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।”

इसके साथ ही उन्होंने राजसमंद सीट पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी उम्मीदवार दीप्ति माहेश्वरी को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला