लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 17:30 IST

Open in App

राजस्थान के अनेक इलाकों में मानसून की बारिश हो रही है। मौसम केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटों में सर्वाधिक बारिश अलवर के थानागाजी में 72 मिमी दर्ज की गई।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में सीकर के श्रीमाधोपुर में 68 मिमी, जयपुर के विराटनगर में 65 मिमी, बूंदी के तलेड़ा में 47 मिमी, प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी में 46 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा अजमेर, बारां, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू, राजसमंद, भरतपुर व भीलवाड़ा में भी कई जगह बारिश हुई।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 24 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी जबकि 25-28 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 29 अगस्त से एक नया सिस्टम बनने से राज्य में एक बार पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। सितंबर के प्रथम सप्ताह में भी कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश के आसार हैं।राजधानी जयपुर में सोमवार को भी बादल छाए रहे और तेज हवाएं चली और कई इलाकों में बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

भारतRajasthan: ISI के लिए जासूसी के आरोप में अलवर से शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से साझा कर रहा था जानकारी; भेजा गया 3 दिन की पुलिस रिमांड में

क्राइम अलर्टहॉरर, अस्पताल में महिला से दरिंदगी... अलवर में मानवता शर्मसार?, आईसीयू में भर्ती 32 साल की विवाहिता से नर्सिंग स्टाफने किया दुष्कर्म

क्राइम अलर्टराजस्थान: अलवर में मस्जिद के अंदर 5 साल की बच्ची से हुआ बलात्कार, मौलवी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टAlwar Gang Rape Crime News: 24 वर्षीय विवाहिता के साथ 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज