लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकी फंडिंग के खिलाफ एनआईए द्वारा कई जगहों पर मारे गए है छापे, निशाने पर है प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के प्रमुख और सदस्य

By आजाद खान | Updated: March 14, 2023 09:55 IST

इस छापेमारी को लेकर सूत्रों का यह दावा है कि जम्मू कश्मीर के जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े अधिकांश लोगों के घरों और ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए द्वारा आज जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों में छापेमारी हुई है। सूत्रों के अनुसार, ये छापेमारी श्रीनगर, शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम सहित कई और गगहों पर हुई है। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि ये छापे आतंकी गतिविधियों से संबंधित मामले में हुए है।

जम्मू: राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनआईए की टीम ने श्रीनगर, शोपियां, पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम सहित कश्मीर के कई और इलाकों में छापेमारी की है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह छापे आतंकी गतिविधियों से संबंधित मामले में हो रही है। वहीं सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है कि रेड के दौरान जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े लोगों के घर पर छापे हुए है और उनसे पूछताछ और वहां सर्च किया जा रहा है। 

आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों की जांच के तहत हुई है यह छापेमारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों में मंगलवार को कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। खबर जारी करने तक दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिलों में छापेमारी जारी थी। 

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने मंगलवार तड़के कई स्थानों पर रिहायशी मकानों में छापेमारी की है। उनके साथ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी यह छापेमारी आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों की जांच के तहत कर रही है। 

महिला अलगाववादी आसिया अंद्राबी के घर की भी हुई है तलाशी

मामले में जानकारी देते हुए सूत्रों ने यह भी कहा है कि एनआईए की टीम ने शोपियां जिले के वाची एरिया में छापेमारी की है। इसके साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की पुलवामा जिले के नेहमा, लिट्टर और कुलगाम जिले के फ्रेसल इलाके में भी रेड चल रहा है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि अनंतनाग के अचवल जिले में पहुंची टीम अब यहां पर भी रेड करेगी। 

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार तड़के महिला अलगाववादी आसिया अंद्राबी के घर में भी तलाशी की गई है। ये वहीं आसिया अंद्राबी है जो इस समय जेल में है। ऐसे में सोमवार को भी एनआईए ने श्रीनगर में तलाशी अभियान चलाया था। ये अभियान आईएसआईएस केरल मॉड्यूल मामले में चली थी।  

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनआईएटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज