लाइव न्यूज़ :

"राहुल गांधी की 'मोदी' उपनाम पर की गई टिप्पणी बेहद अपमानजनक थी, सुप्रीम कोर्ट ने... ", हरीश साल्वे ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 8, 2023 11:18 IST

पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा 'मोदी' उपनाम पर की गई टिप्पणी बेहद अशोभनीय थी। सर्वोच्च अदालत ने राहुल गांधी को इस कारण से राहत दी ताकि वायनाड की जनता को परेशानी न हो।

Open in App
ठळक मुद्दे हरीश साल्वे ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा 'मोदी' उपनाम पर की गई टिप्पणी बेहद अशोभनीय थीराहुल गांधी, जिस तरह के सार्वजनिक जीवन में हैं, उनसे ऐसी अपेक्षा नहीं की जाती हैसभी जानते हैं कि राहुल पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन क्या ऐसी भाषा उन्हें शोभा देती है

नई दिल्ली: देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और प्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे ने राहुल गांधी को 'मोदी' मानहानी केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा को निलंबित किये जाने पर अपनी राय रखते हुए कहा कि कोर्ट ने उन्हें मामले की योग्यता के कारण राहत नहीं दी है बल्कि सर्वोच्च अदालत ने राहुल गांधी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वायनाड की जनता के प्रति चिंता प्रगट करते हुए ऐसा किया है।

समाचार चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए हरीश साल्वे ने कहा है कि राहुल गांधी द्वारा "मोदी उपनाम" में की गई टिप्पणी बेहद अशोभनीय थी क्योंकि वो जिस तरह के सार्वजनिक जीवन में हैं, उनसे ऐसी अपेक्षा नहीं की जाती है।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को दोषी ठहराया जाना चाहिए या नहीं यह एक अलग मुद्दा है लेकिन उनके बात करने का तरीका बेहद अपमानजनक था। आप झूठे आरोप लगा रहे हैं और फिर आप कहते हैं कि मैं सार्वजनिक जीवन में हूं। चाहे वह इससे कितना भी इनकार करें लेकिन हर कोई जानता है कि वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं। क्या उनके कद के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना ठीक है?"

साल्वे ने जोर देते हुए कहा, "माननीय सुप्रीम कोर्ट के जजों ने साफ कहा कि उन्होंने जो भी कहा था, वह गलत था और उन्हें इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। लेकिन इसके साथ ही कोर्ट ने दोषसिद्धि पर इस कारम से रोक लगा दी क्योंकि दोषी ठहराए जाने के खिलाफ उनकी अपील पर फैसला आने तक उन्हें वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने देना चाहिए। इसीलिए उनको मिली राहत योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि वायनाड की जनता को देखते हुए दिया गया है।''

मालूम हो कि राहुल गांधी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में 'मोदी' उपनाम को लेते हुए एक विवादित भाषण दिया था। जिस पर उनके खिलाफ गुजरात के सूरत से भाजपा विधायक पुर्णेश मोदी ने सूरत के कोर्ट में मानहानि का केस किया था। जिसमें कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

कोर्ट की इस सजा के कारण राहुल गांधी की केरल के वायनाड से लोकसभा सांसदी चली गई थी और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उन्होंने इस आदेश को पहले हाईकोर्ट में चुनौती दी और उसके बाद वो सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि राहुल गांधी की टिप्पणी बेहद अनुचित थी लेकिन सजा के कारण न केवल राहुल गांधी बल्कि वायनाड की जनता भी प्रभावित होगी। इस कारण सर्वोच्च अदालत ने राहुल गांधी की सजा को सजा को निलंबित करने का आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की सजा को निलंबित करते हुए कहा, ''इसमें कोई संदेह नहीं है कि याचिकाकर्ता (राहुल गांधी) के बयान अशोभनीय हैं। याचिकाकर्ता को भाषण देने में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए थी।''

टॅग्स :Harish Salveमोदीसुप्रीम कोर्टलोकसभा संसद बिलLok Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र