लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव के बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा, अमेरिका के लिए हुए रवाना; जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2025 10:34 IST

Rahul Gandhi: मुख्य विपक्षी दल के अनुसार, राहुल गांधी का यह अभियान इस परंपरा को जारी रखते हुए व्यापार, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आदान-प्रदान में सहयोग के नए रास्ते खोल रहा है।

Open in App

Rahul Gandhi:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के चार देशों की यात्रा पर रवाना हुए हैं जहां उनका प्रमुख नेताओं, छात्रों और व्यापारियों से मुलकात एवं संवाद का कार्यक्रम है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यह विदेश दौरा कितने दिनों का है। खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया, "लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका की यात्रा पर रवाना हुए हैं। उनका चार देशों के नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक जगत के सदस्यों से मिलने का कार्यक्रम है।’’

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ब्राज़ील और कोलंबिया का दौरा करेंगे जहां उनके विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत करने की उम्मीद है। पार्टी ने कहा कि वह कई देशों के राष्ट्रपतियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और लोकतांत्रिक एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेंगे।

पार्टी ने यह भी कहा कि अमेरिकी शुल्क के मद्देनजर भारत व्यापार और साझेदारी में विविधता लाने के प्रयास कर रहा है और ऐसे में राहुल गांधी व्यापार जगत के प्रमुख लोगों के साथ मिलकर अवसरों की तलाश करेंगे। वह ब्राज़ील, कोलंबिया और अन्य जगहों के विश्वविद्यालयों के छात्रों से बातचीत करेंगे।

कांग्रेस ने कहा कि यह महत्वपूर्ण यात्रा ऐतिहासिक महत्व रखती है और भारत तथा दक्षिण अमेरिका के बीच गुटनिरपेक्ष आंदोलन, 'ग्लोबल साउथ' में एकजुटता तथा बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से लंबे समय से संबंध रहे हैं।

मुख्य विपक्षी दल के अनुसार, राहुल गांधी का यह अभियान इस परंपरा को जारी रखते हुए व्यापार, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आदान-प्रदान में सहयोग के नए रास्ते खोल रहा है। पार्टी ने यह भी कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को आकार देने और भारत की वैश्विक उपस्थिति को आगे बढ़ाने में भारत के लोकतांत्रिक विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। 

टॅग्स :राहुल गांधीबिहार विधानसभा चुनाव 2025अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो