लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी डरपोक और असुरक्षित व्यक्ति हैं...?, कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद ने कहा- उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाते हैं, जो उनके गुण गाते हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2026 06:26 IST

वह ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ असहज हैं और इसलिए अधिनायकवादी हैं और लोकतांत्रिक नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअहमद की टिप्पणी पर भाजपा ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है।राहुल गांधी, सोनिया गांधी की कांग्रेस को भी अपनी कांग्रेस बनाने में विफल रहे।‘आपातकाल-मानसिकता’ है जो इंदिरा गांधी की थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद ने शनिवार को दावा किया कि राहुल गांधी एक 'डरपोक' और असुरक्षित नेता हैं तथा वह उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाते हैं जो उनके गुण गाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी महासचिव रह चुके अहमद ने पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। वह तीन बार विधायक और दो बार सांसद भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में खुद को असहज महसूस करते हैं, जिनकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा है और इसलिए वह केवल उन लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं, जिनका कोई आधार नहीं है।

अहमद ने राहुल को ‘‘अधिनायकवादी’’ और ‘‘गैर-लोकतांत्रिक’’ करार देते हुए दावा किया कि वह कांग्रेस में वरिष्ठ सहयोगियों की बात नहीं सुनते हैं और इस बात को लेकर आश्वस्त लगते हैं कि कांग्रेस अपनी राष्ट्रीय उपस्थिति के कारण नंबर दो की स्थिति से नीचे नहीं जा सकती।

उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी की हार का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वह अपने रवैये के कारण अपने पूर्वजों और परिवार के रसूख वाली सीट भी नहीं जीत सके। अहमद ने कहा, ‘‘जहां पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की कांग्रेस और नरसिंह राव तथा सीताराम केसरी की कांग्रेस को अपनी कांग्रेस में समाहित कर लिया,

वहीं राहुल गांधी, सोनिया गांधी की कांग्रेस को भी अपनी कांग्रेस बनाने में विफल रहे।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘राहुल गांधी एक डरपोक और असुरक्षित व्यक्ति हैं... वह ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ असहज हैं और इसलिए अधिनायकवादी हैं और लोकतांत्रिक नहीं हैं।’’

अहमद की टिप्पणी पर भाजपा ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘‘राहुल सबसे तानाशाह व्यक्ति हैं और उनकी वही ‘आपातकाल-मानसिकता’ है जो इंदिरा गांधी की थी।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं