लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर रविवार को दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उन शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदना है जिन्होंने छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में अपनी जान कुर्बान की है।’’

नक्सली हमले में शनिवार को 22 जवान शहीद हो गये।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 22 जवानों की शहादत की खबर दिल दहला देने वाली है। उन्होंने उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुखद है कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और गृहमंत्री चुनाव प्रचार में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें नक्सलवाद की बुराई से निपटने की फुर्सत नहीं है। बस टीवी पर घोषणाएं करना काफी नहीं हैं। हमें निर्णायक रणनीति एवं ब्लूप्रिंट सामने रखने की जरूरत है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को नमन किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को मेरा नमन। पूरा देश इस घटना पर दुखी एवं आक्रोशित है। देश वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखेगा। ईश्वर दुख की इस घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों को संबल दे एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला