लाइव न्यूज़ :

पीएम किसान योजना को लेकर भड़के राहुल गांधी, कहा- 2022 तक करनी थी आय दोगुनी कर दी यातना दोगुनी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2022 10:46 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए नजर आए। गांधी ने इस बार किसान योजना को लेकर केंद्र पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने किसान योजना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया।गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सही एमएसपी' का झूठा वादा, फसल बीमा के नाम पर इंश्योरेंस कंपनियों को 40,000 करोड़ रूपए का फायदा।राहुल गांधी ने ये भी कहा कि 2022 तक करनी थी 'आय दोगुनी', कर दी 'यातना दोगुनी'।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2022 तक 'आय दोगुनी' करनी थी, लेकिन 'यातना दोगुनी' कर दी। उन्होंने किसान योजना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया। गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "पीएम 'किसान उत्पीड़न' योजना: शहीद किसानों को मुआवजा नहीं, किसान आत्महत्या के आंकड़ें नहीं, 'मित्रों' के कर्ज माफ, किसानों के नहीं।"

उन्होंने आगे ट्वीट कर लिखा, "'सही एमएसपी' का झूठा वादा, फसल बीमा के नाम पर इंश्योरेंस कंपनियों को 40,000 करोड़ रूपए का फायदा। 2022 तक करनी थी 'आय दोगुनी', कर दी 'यातना दोगुनी'।" इससे पहले राहुल गांधी ने सैन्य भर्ती योजना 'अग्निपथ' को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "प्रयोगशाला" के इस "नए प्रयोग" के कारण देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य खतरे में है। 

गांधी ने ट्वीट किया, "60,000 सैनिक हर साल सेवानिवृत्त होते हैं और उनमें से सिर्फ 3,000 को सरकारी नौकरी मिल रही है।" कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, "चार साल के ठेके के बाद हजारों की संख्या में सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा?" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं।"

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीMSPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट