लाइव न्यूज़ :

रैडक्लिफ रेखा : रातोंरात सपनों को चकनाचूर करने वाली मानचित्र पर खींची रेखा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:36 IST

Open in App

यह 74 साल पहले आज ही का दिन था जब मानचित्रकारों की बेरहम स्याही ने आजादी के जश्न के बीच एक गांव में रह रहे कई लोगों के सपने चकनाचूर कर दिए थे। यह गांव अब बांग्लादेश में हैं। तृप्ति सरकार के लिए 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से मिली आजादी का जश्न तीन बाद तब फीका पड़ गया जब उन्हें रैडक्लिफ रेखा के बारे में पता चला जो नए-नए आजाद हुए भारत और पाकिस्तान की सीमा रेखा को दर्शाती थी। हिंदू बहुसंख्यक आबादी वाले इलाके में उनका पांच सदी पुराना उल्पुर गांव पाकिस्तान में चला गया। सरकार (89) अब कोलकाता में रहती हैं और वह याद करती है कि आजादी के दिन फरीदपुर जिले में अपने गांव में वह कितनी खुश थीं। हर कोई तिरंगा लहरा रहा था, मिठाइयां बांट रहा था और देशभक्ति के गीत गा रहा था। दो दिन बाद 17 अगस्त की रात को यह सीमा रेखा सार्वजनिक की गयी और सरकार तथा उनके परिवार समेत ज्यादातर भारतीयों को 18 अगस्त को सुबह अखबारों से यह खबर मिली। उल्पुर से करीब 270 किलोमीटर दूर मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में में 14 अगस्त को मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं ने मार्च किया। उसी दिन लॉर्ड लुइस माउंटबेटन ने कराची में पाकिस्तान की नयी संसद में विदायी भाषण दिया। आजादी के तीन दिन बाद मुस्लिम लीग को यह अहसास हुआ कि सर सिरिल रैडक्लिफ ने इस तरीके से सीमा का बंटवारा किया कि मुस्लिम बहुसंख्यक जिले भारत के हिस्से में चले गए। रैडक्लिफ रेखा की घोषणा उन लोगों के लिए एक ‘‘स्वप्न भंग’’ थी जिन्हें लगता था कि केवल धार्मिक जनसांख्यिकी से ही यह तय होगा कि वे किस देश में रहेंगे। सरकार का परिवार विभाजन के करीब छह महीने बाद नौका और जहाज से यात्रा करके कलकत्ता पहुंचा। इस बात को कई बरस बीत चुके हैं लेकिन इसका सदमा अभी गया नहीं है। पूर्व भारतीय राजनयिक टीसीए राघवन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पंजाब में बड़े पैमाने पर जातीय सफाया हुआ और लोगों का बंटवारा हुआ लेकिन इससे अलग बंगाल में कम खूनखराबा हुआ।’’ प्रख्यात इतिहासकार और पूर्व लोकसभा सांसद सौगत बोस ने मंगलवार को माउंटबेटन पर यह घोषणा न करने का आरोप लगाया कि सीमाएं कहां होंगी। लंदन के वकील सर सिरिल रैडक्लिफ भारत के बारे में बहुत कम जानते थे लेकिन उन्हें पूर्वी और पश्चिम भारत में सीमा रेखा खींचने का जिम्मा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूडीएफ में आईयूएमएल अहम सहयोगी?, वीडी सतीशन ने कहा-अगर मुस्लिम लीग कमजोर हो जाती है, तो जगह को कौन भरेगा?

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार