लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल से सवाल करना नहीं छोडूंगा चाहे हजार केस दर्ज हो जाए: तेजिंदर बग्गा

By योगेश सोमकुंवर | Updated: May 11, 2022 20:06 IST

दिल्ली बीजेपी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर चुनौती दी है.

Open in App
ठळक मुद्देभगवंत मान एक लाचार मुख्यमंत्री हैं: तेजिंदर बग्गा'केजरीवाल से सवाल करना नहीं छोडूंगा चाहे हजार केस दर्ज हो जाए''पंजाब पुलिस ने मेरे साथ आतंकियों की तरह बर्ताव किया'

दिल्ली बीजेपी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर चुनौती दी है. बग्गा ने बुधवार को कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस ने एक आतंकवादी की तरह गिरफ्तार किया था, क्योंकि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले, ड्रग माफिया और खालिस्तानी अलगाववादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के उनके वादों के बारे में पूछा था. बग्गा ने कहा, 'मैं केजरीवाल से सवाल पूछता रहूंगा चाहे मेरे खिलाफ एक केस दर्ज हो या एक हजार.'

आप से सवाल पूछता रहूंगा: तेजिंदर बग्गा

पंजाब पुलिस के गिरफ्तार किए जाने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बग्गा ने कहा कि वह केजरीवाल से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के अपने वादे के बारे में सवाल पूछना जारी रखेंगे जिन्होंने पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया था. बग्गा के मुताबिक वह ड्रग्स माफिया और खालिस्तान के नारे लगाने वाले अलगाववादियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई इस संबंध में भी आम आदमी पार्टी से सवाल पूछते रहेंगे. 

'पंजाब पुलिस ने मेरे साथ आतंकियों की तरह बर्ताव किया'

तेजिंदर बग्गा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 'लाचार' मुख्यमंत्री बताया. बग्गा के मुताबिक उन्हें पंजाब पुलिस ने आतंकवादी की तरह गिरफ्तार किया गया था. बग्गा ने पूछा, 'क्या केजरीवाल से गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी को गिरफ्तार करने के उनके वादे के बारे में पूछना मेरी गलती थी? क्या ड्रग माफिया और पंजाब में खालिस्तान के नारे लगाने वाले अलगाववादियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछना मेरी गलती थी?" 

बता दें कि तजिंदर बग्गा के खिलाफ पंजाब के मोहाली में केस दर्ज किया गया है. अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के आरोप में तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया था. इस केस को लेकर हाल में पंजाब पुलिस ने तेजिंदर बग्गा को दिल्ली में उनके घर से गिरफ्तार किया था. 

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गाPunjab Policeअरविंद केजरीवालDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र