लाइव न्यूज़ :

पंजाब उच्च न्यायालय ने पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को फौरन रिहा करने का दिया आदेश

By भाषा | Updated: August 20, 2021 09:19 IST

Open in App

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी को फौरन रिहा करने का बृहस्पतिवार रात को आदेश दिया। सैनी को धोखाधड़ी और जालसाजी समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। राज्य के सतर्कता ब्यूरो ने धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य अपराधों के लिए सितंबर 2020 में दर्ज एक मामले के संबंध में बुधवार रात को सैनी को गिरफ्तार किया। न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी की अदालत ने आधी रात के आसपास सैनी को रिहा करने का आदेश दिया। सैनी के वकील हिम्मत सिंह देओल ने बताया, ‘‘अदालत ने कहा कि उन्हें (सैनी) तत्काल रिहा किया जाए।’’ एक अन्य वकील एपीएस देओल ने बताया कि उच्च न्यायालय के अनुसार सितंबर 2020 के मामले में सैनी को हिरासत में लिया जाना ‘‘गैरकानूनी और अनुचित’’ था। अगर उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया जाना था तो पहले सात दिन का नोटिस देना चाहिए था। देओल ने बताया कि अदालत का मानना है कि ‘‘यह पुलिस द्वारा शक्ति का खुला दुरुपयोग और सतर्कता द्वारा शक्ति का दुरुपयोग है।’’ उन्होंने कहा कि विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है। यह आदेश दो याचिकाओं पर आया है जिसमें से एक बंदी प्रत्यक्षीकरण और एक अन्य में उच्च न्यायालय के पिछले साल के आदेश के अनुसार संरक्षण मांगा गया। उच्च न्यायालय ने पिछले साल दिए आदेश में सैनी के पूरे करियर के दौरान किसी भी घटना से जुड़े मामले में गिरफ्तारी से पहले सात दिन का नोटिस देने का निर्देश दिया था। 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी सैनी को 2012 में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। उन्हें धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की कई घटनाओं को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद 2015 में इस पद से हटा दिया गया। वह 2018 में सेवानिवृत्त हो गए। पूर्व डीजीपी को रिमांड के लिए बृहस्पतिवार दोपहर को मोहाली की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया। उच्च न्यायालय ने मोहाली की अदालत को रिमांड पर कोई आदेश न देने को कहा था। उच्च न्यायालय ने मामले में दोपहर तीन बजे सुनवाई की और साढ़े तीन घंटे तक दलीलें सुनी गईं। सैनी को बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया जब वह आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति मामले में जांच में शामिल होने के लिए मोहाली में सतर्कता ब्यूरो के मुख्यालय में पहुंचे थे। सैनी ने रात सतर्कता ब्यूरो के कैदखाने में बितायी और हवालात में बंद तथा सफेद दाढ़ी में उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतपंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट ने 14 साल बाद संत रामपाल की मौत की सजा निलंबित की

भारतNuh Violence: हाईकोर्ट के आदेश से हरियाणा के नूंह में बुलडोजर एक्शन पर लगा ब्रेक, अदालत ने लिया स्वतः संज्ञान

भारतपंजाब सरकार को हाई कोर्ट से झटका, कुमार विश्वास के खिलाफ पुलिस एफआईआर रद्द, कवि ने केजरीवाल पर साधा निशाना

भारतपंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में 11 अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया, जजों की नियुक्ति में 2016 का टूटा रिकॉर्ड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज