लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने युवा प्रशिक्षण केंद्र की नींव रखी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तरनतारन जिले के असल उत्तर में पंजाब युवा प्रशिक्षण व रोजगार केंद्र (सी-पीवाईटीई) की डिजिटल माध्यम से बृहस्पतिवार को आधारशिला रखी।

पहले चरण में पांच करोड़ रुपये की लागत से 8.50 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस केंद्र में पंजाब के युवाओं को सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों में चयन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सिंह ने सातवें राज्य स्तरीय 'मेगा रोज़गार मेले' का भी उद्घाटन किया जिसका लक्ष्य पंजाब भर में 2.5 लाख रिक्तियों को भरने का है और सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की शुरूआत की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी खोजने के लिए प्रौद्योगिकी पहली शर्त है, इसलिए युवाओं को तैयार करने के लिए मुफ्त कौशल प्रशिक्षण पहल शुरू की गई है।

उन्होंने 'मेरा काम मेरा मान' कार्यक्रम भी शुरू किया जिसके तहत भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को 2,500 रुपये का मासिक रोजगार सहायता भत्ता प्रदान किया जाएगा।

सिंह ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान नौ सितंबर को लड़े गए सबसे बड़े टैंक युद्धों में से एक, असल उत्तर की लड़ाई की 56 वीं सालगिरह का भी उल्लेख किया, जिसके फलस्वरूप भारत की जीत हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस लड़ाई में फॉर्थ ग्रेनेडियर्स के कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद ने बहादुरी का प्रदर्शन किया और दुश्मन के कई टैंकों को नष्ट कर दिया था। हमीद को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos