लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: मुंबई आतंकी हमले में शहीद जवान के पिता का छलका दर्द, कह दी ये बात

By भाषा | Updated: February 15, 2019 18:07 IST

मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले के तीसरे दिन मेजर संदीप उन्नीकृष्णन शहीद हो गए थे। 14 फरवरी को जब पुलवामा में आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया, तो शहीद के पिता का दर्द फिर से छलक पड़ा।

Open in App

मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के पिता के. उन्नीकृष्णन ने कहा कि भारत को आतंकवादी हमलों पर अंकुश लगाने के लिए खोखली बयानबाजी और ‘राजनीतिक सर्जिकल हमलों’ के बजाय कड़े कदम उठाने चाहिए। मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले के तीसरे दिन मेजर संदीप उन्नीकृष्णन शहीद हो गए थे। 

उन्नीकृष्णन ने कहा, ‘‘आतंकवादी हमलों पर अंकुश लगाने के लिए भारत को कड़े कदम उठाने की जरूरत है ना कि सिर्फ खोखली बयानबाजी और राजनीतिक सर्जिकल हमले की। भारत अगर ऐहतियाती कदम नहीं उठा सकता है तो इसे अपने दुश्मनों को उकसाने से बचना चाहिए।"

बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें 49 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे हमले कभी भी हो सकते हैं और भारत को इनका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्नीकृष्णन ने कहा, ‘‘आप अपने दुश्मनों या विरोधियों का मुकाबला कर रहे हैं तो आपको शतप्रतिशत प्रतिघात के लिए तैयार रहना चाहिए। आप 2,500 कर्मियों को एक अकेले काफिले में बिना मार्ग को बंद किए नहीं ले जा सकते हैं।" एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा ‘‘टीआरपी की भूखी मीडिया’ को सुरक्षा मामलो पर संपादकीय और पैनल चर्चा आयोजित करने रोका जाना चाहिए।"

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाआतंकी हाफिज सईदजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल