लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: साजिश में शामिल 19 आतंकियों में 8 मारे गए और 9 पकड़े गए, तीन पाकिस्तानी सहित 4 अभी भी फरार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 14, 2023 14:28 IST

कश्मीर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने बताया है कि पुलवामा हमले के लिए जिन 19 आतंकियों को दोषी माना गया था, उनमें 8 मारे गए हैं जबकि 7 गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Open in App

जम्मू: साल 2019 में 14 फरवरी के दिन पुलवामा में हुए आत्मघाती मानव बम हमले का दर्द आज भी कायम है। दरअसल, इसमें हमले के लिए जिन 19 आतंकियों को दोषी माना गया था उनमें से चार आज भी आजाद घूम रहे हैं। वे जीवित हैं, जिनमें से तीन पाकिस्तानी हैं और एक कश्मीरी है।

इसकी पुष्टि कश्मीर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने भी की जब वे पुलवामा हमले की बरसी पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हमले की साजिश में शामिल 19 आतंकियों में से 8 मारे गए हैं, 7 गिरफ्तार किए गए हैं और 3 पाकिस्तानियों सहित 4 अभी भी जीवित हैं।

एडीजीपी कुमार ने 2019 में इसी दिन शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद और लगभग उनके सभी शीर्ष कमांडरों को बेअसर कर दिया गया है।

पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में जैश-ए- मोहम्मद की कश्मीर में कमर तोड़ दी गई है। यह इसी से स्पष्ट हे कि कश्मीर में अब उसके पास केवल 7-8 स्थानीय और मोसा सोलेमानी सहित 5-6 सक्रिय पाकिस्तानी हैं। वे कहते थे कि कश्मीर पुलिस उनके पीछे है।

उन्होंने कहा कि वे लगातार आतंकवादी मॉड्यूलों का भंडाफोड़ कर रहे हैं, विशेष रूप से वे नार्को-आतंकवाद और आतंक के वित्त पोषण के बाद इसमें तेजी लाई गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल ओजीडब्ल्यू के खिलाफ दर्ज मामलों को तेजी से निपटाया जा रहा है। 

ऐसे मामलों की संख्या पिछले साल अक्टूबर में 1600 से घटकर वर्तमान में 950 हो गई है और अब तक 13 दोषसिद्ध भी किए जा चुके हैं। विजय कुमार ने कश्मीर में आतंकवाद की वर्तमान परिस्थितियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कश्मीर में कुल 37 स्थानीय आतंकवादी सक्रिय हैं और उनमें से फारूक नल्ली और रियाज छत्री सहित केवल दो पुराने हैं जबकि बाकी हाल ही में शामिल हुए हैं।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज