लाइव न्यूज़ :

हाथरस जा रहे राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले को यमुना एक्सप्रेस वे पर रोका गया, पैदल बढ़ रहे हैं आगे

By विनीत कुमार | Updated: October 1, 2020 13:56 IST

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे हैं। इस बीच दोनों नेताओं को अन्य कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को यूपी पुलिस ने नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रोकाहाथरस की पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे हैं आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

हाथरस की कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया है। राहुल और प्रियंका के साथ रणदीप सुरजेवाला और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद हैं। इन्हें रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने हाइवे पर पैदल मार्च शुरू कर दिया।

इससे पहले कांग्रेस नेताओं को नोएडा बॉर्डर पर रोके जाने की आशंका थी। हालांकि पुलिस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने डीएनडी बॉर्डर पर राहुल-प्रियंका का काफिला नहीं रोका।  इसके बाद माना जा रहा था कि जेवर टोल पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के काफिले को रोका जाएगा। बहरहाल, यमुना एक्सप्रेसवे पर ही कांग्रेसी नेताओं के गाड़ियों को प्रशासन ने रोक लिया है।

जहां उन्हें रोका गया था, वहां से हाथरस की दूरी 142 किलोमीटर है। इस बीच, राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल और प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये जो भाई—बहन दिल्ली से चले हैं, उन्हें राजस्थान जाना चाहिये था। जहां भी ऐसी घटना होती है, वह जघन्य अपराध होता है। राजस्थान में भी वारदात हुई थी, मगर कांग्रेस हाथरस की घटना पर गंदी राजनीति कर रही है।'

बता दें कि हाथरस की पीड़िता ने 15 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उसके बाद जिस तरह आधी रात को उसका अंतिम संस्कार कराया गया। इस पूरी घटना को लेकर विपक्ष यूपी सरकार पर हमलावर है। राहुल और प्रियंका गांधी ने इस घटना के बाद योगी सरकार पर निशाना साधा है।

हाथरस में लगाई गई है धारा 144

हाथरस की सीमा सील कर दी गई है और धारा 144 लगा दी गई है। हाथरस के DM ने पी लश्कर ने बताया बुधवार सुबह बताआ कि प्रियंका गांधी के दौरे की उन्हें कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा- 'हाथरस के बॉर्डर सील हैं। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। ऐसे में 5 से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। हमें प्रियंका गांधी के दौरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। SIT आज पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेगी। वहां मीडिया को वहां आने की अनुमति नहीं होगी।'

प्रियंका ने इससे पहले कल पीड़िता के परिवार से फोन पर बात की थी। प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, 'हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।'

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र