लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु मे निजी परिवहन संघों का सोमवार को बंद का आह्वान, लाखों लोगों को हो सकती है असुविधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2023 17:34 IST

महासंघ में कुल 32 निजी परिवहन संघ शामिल हैं और अधिकांश निजी परिवहन सेवाओं के आज मध्यरात्रि से सोमवार मध्यरात्रि तक उपलब्ध नहीं रहने की आशंका है। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक राज्य निजी परिवहन संघों के महासंघ ने सोमवार को ‘बंद’ का आह्वान किया हैयहां ऑटो, टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहन और कॉरपोरेट बसों समेत लाखों निजी वाहन सड़कों से नदारद रह सकते हैंअधिकांश निजी परिवहन सेवाओं के आज मध्यरात्रि से सोमवार मध्यरात्रि तक उपलब्ध नहीं रहने की आशंका है

बेंगलुरु: कर्नाटक राज्य निजी परिवहन संघों के महासंघ ने सोमवार को ‘बंद’ का आह्वान किया है जिससे ऑटो, टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहन और कॉरपोरेट बसों समेत लाखों निजी वाहन सड़कों से नदारद रह सकते हैं। बंद से स्कूली छात्रों और काम पर जाने वाले व्यक्तियों सहित अन्य लोगों को यात्रा के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। महासंघ में कुल 32 निजी परिवहन संघ शामिल हैं और अधिकांश निजी परिवहन सेवाओं के आज मध्यरात्रि से सोमवार मध्यरात्रि तक उपलब्ध नहीं रहने की आशंका है। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निजी मैक्सी कैब कई स्कूली बच्चों के लिए परिवहन के साधनों में से एक हैं जिसे देखते हुए शहर में कुछ स्कूलों ने सोमवार को छुट्टी की घोषणा की है ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो। वहीं, हवाई अड्डा जाने वाले यात्रियों को परिवहन का नया विकल्प तलाशना होगा। महासंघ ने मोटरसाइकिल टैक्सियों पर प्रतिबंध समेत अन्य मांगों को लेकर बंद का आह्वान किया है। 

महासंघ के अध्यक्ष एस नटराज शर्मा ने बताया कि ऑटो, टैक्सी, हवाईअड्डा टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहन, स्कूल वाहन और कॉरपोरेट बसों सहित लगभग सात से 10 लाख वाहन कल सड़कों से नदारद रहेंगे। महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बंद के दौरान शहर के संगोल्ली रायन्ना सर्कल से फ्रीडम पार्क तक एक विरोध मार्च निकालने की भी योजना बनायी है। 

बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) सोमवार को बंद के कारण जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए शहर और केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक अधिक बस यात्राओं का संचालन करेगा। परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने हाल में कहा था कि सरकार महासंघ के साथ बातचीत के लिए तैयार है और यह सुनिश्चित करने के लिए भी तैयारियां कर रही है कि जनता को कम से कम असुविधा हो। 

कॉपी भाषा एजेंसी

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटकTransport Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल