लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने वायु सेना के कोविड-19 संबंधी अभियान की समीक्षा की

By भाषा | Updated: April 28, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 से जारी देश की लड़ाई में भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की और इस दौरान ऑक्सीजन टैंकरों तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के परिवहन में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तेजी लाने पर बल दिया।

वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की और देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति में सुधार के लिए वायु सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कोविड-19 से मुकाबले के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। वायु सेना, जो देश भर में कई नागरिाके की मदद कर रहा है, कोविड-19 से राहत कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केद्रित कर रहा है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक भदौरिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि भारतीय वायु सेना देश की कोविड-19 संबंधी जरूरतों को पूरी करने के लिए 24 घंटे प्रयासरत है।

बयान के मुताबिक, ‘‘भदौरिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि त्वरित गति से देश और विदेशों में कोविड संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए वायु सेना ने पूरे हेवी लिफ्ट फ्लीट और पर्याप्त संख्या में मीडियम लिफ्ट फ्लीट को एक हब एवं स्पोक मॉडल में संचालित करने को लेकर हमेशा तैयार रहने का आदेश दिया है।’’

साथ ही सभी बेड़े के लिए दिन-रात परिचालनों को सुनिश्चित करने के लिए वायु सेना के कर्मियों को तैयार किया गया है।

बयान के मुताबिक, ‘‘एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बताया कि वायुसेना सभी क्षेत्रों को कवर करने के लिए बड़े के साथ-साथ मध्यम आकार के विमानों की तैनाती कर रहा है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन संचालन की गति तेज करने, उसका स्तर बढ़ाने और उसकी सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।’’

भदौरिया ने प्रधानमंत्री को कोविड से संबंधित परिचालनों के लिए विभिन्न मंत्रालयों एवं एजेंसियों के साथ तेजी से समन्वय सुनिश्चित करने के लिए वायुसेना द्वारा स्थापित एक समर्पित कोविड एयर सपोर्ट सेल के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान इस अभियान की सुरक्षा के साथ-साथ इसमें जुटे वायु सेना के कर्मियों की संक्रमण से सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बयान के मुताबिक भदौरिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस अभियान में बड़े और छोटे हवाई जहाजों का उपयोग किया जा रहा है ताकि देश के हर क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा सके।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान वायु सेनाकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के बारे में पता किया। भदौरिया ने उन्हें बताया कि वायु सेना के अधिकांश कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है।

भदौरिया ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि वायु सेना ने अपने अस्पतालों में कोविड-19 से संबंधित सुविधाओं में इजाफा किया है और जहां संभव हो रहा है वहां सामान्य नागरिकों की भी देखभाल की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos