लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में कहा, "मेरी सरकार के लक्ष्य महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन मुझे पत्थर पर लकीर खींचना पसंद है"

By भाषा | Updated: May 23, 2022 23:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो की दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 'अमृत काल' में प्रवेश करने के साथ भारत महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने की ओर अग्रसर है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हैंयात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया भारत 'अमृत काल' में प्रवेश करने के साथ महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की प्राप्ती के लिए रोडमैप तैयार कर रहा है

टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य महत्वाकांक्षी है, लेकिन उन्हें प्राप्त शिक्षा और मूल्यों ने चुनौतियों का सामना पूरे साहस के साथ करना सिखाया है।

टोक्यो की दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 'अमृत काल' में प्रवेश करने के साथ भारत महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा, ''मुझे मक्खन पर लकीर करने में मजा नहीं आता हैं, मैं पत्थर पर लकीर करता हूं।'' प्रधानमंत्री ने भारत में हाल में खासकर बुनियादी ढांचा, सुशासन, हरित प्रगति और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र समेत विभिन्न आर्थिक-सामाजिक प्रगति और सुधार पहल का भी उल्लेख किया।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे। वह यहां क्वाड नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। टोक्यो में 24 मई को होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस हिस्सा लेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजापानTokyoAmrit Mahotsav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र