लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, कहा- हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व

By भाषा | Updated: February 14, 2021 16:00 IST

Open in App

चेन्नई, 14 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आज ही के दिन वर्ष 2019 में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश को अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है।

चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कोई भारतीय इस दिन को भूल नहीं सकता। दो साल पहले पुलवामा में हमला हुआ था। हम सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है और उनकी बहादुरी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश के सशस्त्र बलों ने बार-बार साबित किया है कि वे ‘हमारी मातृभूमि’ की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं।’’

उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

मोदी ने कहा कि देश के सशस्त्र बल भारत के साहस का प्रतीक हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने (सैनिक) ने बार-बार साबित किया है कि वे मातृभूमि की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। बार-बार उन्होंने दिखाया है कि भारत शांति में भरोसा करता है लेकिन भारत अपनी संप्रभुता की किसी भी कीमत पर रक्षा करेगा। हमारे बलों की सैन्य शक्ति एवं धैर्य शक्ति शानदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला