लाइव न्यूज़ :

Presidential poll: राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग का खेल, कांग्रेस, सपा, एनसीपी के कई विधायक द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में किया मतदान, भाजपा सांसद देओल ने नहीं डाला वोट

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 18, 2022 8:57 PM

Presidential poll: राज्यसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, 736 मतदाताओं में से 728 मतदाताओं ने अपना वोट डाला, जिसमें 719 सांसद और 9 विधायक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकई राज्य में क्रॉस वोटिंग देखने को मिला है।राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं का मतदान 98.91% रहा है।मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

नई दिल्लीः राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे संसद भवन और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के निर्धारित स्थानों पर शुरू हुआ। शाम 5 बजे संपन्न हो गया। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

 

राज्यसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, 736 मतदाताओं में से 728 मतदाताओं ने अपना वोट डाला, जिसमें 719 सांसद और 9 विधायक शामिल हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं का मतदान 98.91% रहा है। कई राज्य में क्रॉस वोटिंग देखने को मिला है।

विभिन्न राज्यों के कई विधायकों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी पार्टी लाइन का पालन नहीं कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में ‘क्रॉस वोट’ किया। इनमें झारखंड और गुजरात में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक और हरियाणा तथा ओडिशा में कांग्रेस विधायक हैं जिन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट किया।

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के विधायक ने राज्य से संबंधित मुद्दों का समाधान न होने का हवाला देते हुए राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार किया। असम में, ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक करीमुद्दीन बरभुइयां ने दावा किया कि राज्य के करीब 20 कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को मुर्मू को वोट दिया।

उत्तर प्रदेश में, शिवपाल सिंह यादव ने भी दावा किया कि वह कभी भी यशवंत सिन्हा का समर्थन नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने एक बार उनके भाई और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर ‘‘आईएसआई एजेंट’’ होने का आरोप लगाया था। पिछले महीने राज्यसभा चुनाव में हरियाणा में ‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाले कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में भी अपने विवेक के अनुसार मतदान किया। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान गुप्त मतदान के माध्यम से होता है और पार्टियां अपने सांसदों और विधायकों को व्हिप जारी नहीं कर सकती हैं।

ओडिशा में कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने सोमवार को यह घोषणा कर हलचल पैदा कर दी कि उन्होंने राजग उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। विधानसभा में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद, कटक-बाराबती विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोकीम ने कहा कि उन्होंने अपनी ‘‘अंतरात्मा की आवाज’’सुनी।

मोकीम ने कहा, ‘‘मैं ओडिशावासी और उड़िया भाषी हूं, मैंने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया क्योंकि वह ओडिशा की बेटी हैं। मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने के बाद यह फैसला किया। विधायकों को उनकी अंतरात्मा की आवाज सुनने से नहीं रोका जा सकता है।’’ झारखंड में राकांपा विधायक कमलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने मुर्मू को वोट दिया है।

भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने दावा किया, ‘‘राजग प्रत्याशी मुर्मू को झारखंड में किसी भी हाल में कम से कम 65 विधायकों का समर्थन मिलेगा क्योंकि कांग्रेस के कई विधायक भी अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर उन्हें वोट देने जा रहे हैं।’’ गुजरात में, राकांपा के विधायक कांधल जडेजा ने भी कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को वोट दिया।

गांधीनगर में विधानसभा परिसर में मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया।’’ शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी खेमे के घटकों में से एक है। पंजाब विधानसभा में शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने राज्य से जुड़े विभिन्न अनसुलझे मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की। दाखा से विधायक अयाली ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से बात की और पंथ की भावनाओं (सिख समुदाय) को देखते हुए यह निर्णय किया।

बीजू जनता दल (बीजद), युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा), जनता दल (सेक्युलर) और शिरोमणि अकाली दल जैसी क्षेत्रीय पार्टियों के राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को अपना समर्थन देने के साथ, सोमवार को मतदान के दौरान राज्य विधानसभाओं में कई विपक्षी विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग से उनकी वोट हिस्सेदारी और बढ़ने की संभावना है। शिवसेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जैसी कुछ पार्टियों ने भी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में अपने सहयोगियों का साथ छोड़ भारत की अगली राष्ट्रपति बनने के लिए मुर्मू का समर्थन किया।

राष्ट्रपति चुनाव: भाजपा सांसद सनी देओल, केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे सहित कई अन्य नेता अनुपस्थित

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल और केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे उन लोगों में शुमार हैं जिन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं किया। बता दें कि सनी देओल इलाज के लिए विदेश में हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री धोत्रे आईसीयू में भर्ती हैं।

भाजपा और शिवसेना के दो-दो सांसद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के एक-एक सांसद भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदान नहीं किया। इसके अलावा जेल में बंद बसपा नेता अतुल सिंह मतदान करने नहीं आ सके।

शिवसेना नेता गजानन कीर्तिकर और हेमंत गोडसे ने भी मतदान नहीं किया। एआईएमआईएम नेता इम्तियाज़ जलील भी उन आठ लोगों में शामिल थे जिन्होंने मत नहीं दिया। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे कई वरिष्ठ नेता पीपीई किट पहनकर मतदान केंद्र पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूयशवंत सिन्हादिल्लीकांग्रेसउत्तर प्रदेशहरियाणाओड़िसागुजरातझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस को कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में जीत की उम्मीद, एग्जिट पोल को फर्जी बताया

भारतVIDEO: राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने पूछा इंडिया ब्लॉक की कितनी सीटें आएंगी? कांग्रेस नेता ने जवाब में कहा, "आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है?"

भारतHeat Wave Red Alert: हीटस्ट्रोक के 24,849 मामले, 56 लोगों की मौत, जानिए अपने राज्य का हाल

पूजा पाठPema Khandu: अरुणाचल प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, पेमा खांडू जीत के सूत्रधार, जानिए देश के सबसे युवा सीएम के बारे में

भारतDelhi water crisis: दिल्ली में गहराती जा रही पानी की समस्या, आतिशी ने योगी आदित्यनाथ और नायब सिंह सैनी को लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतArvind Kejriwal Surrenders: तिहाड़ में आत्मसमर्पण के बाद केजरीवाल को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: मतदान करने में सहारनपुर अव्वल और मथुरा रहा फिसड्डी, हेमा मालिनी भी मथुरा में मतदान प्रतिशत को बढ़ा पाने में रही असफल

भारतबिहार में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की बात नहीं सुनने वाले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गए लंबी छुट्टी पर

भारतबिहार: भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर हुए हमले को लेकर भड़की भाजपा, कहा-इस मामले में जो भी लिप्त हैं वो नप जाएंगे

भारतArvind Kejriwal On EVM: ईवीएम में हेराफेरी, जेल जाने से पहले केजरीवाल ने जताई चिंता