लाइव न्यूज़ :

एक दिवसीय अमृतसर के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

By मेघना सचदेवा | Updated: March 9, 2023 14:29 IST

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 मार्च को अमृतसर के एक दिवसीय दौरे हैं। सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पर पंजाब के सीएम भवगंत मान ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति शाम को पंजाब से वापसी करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू अमृतसर पंहुची हैं राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली है गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

अमृतसर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एक दिवसीय अमृतसर के दौरे पर हैं। सुबह एयरपोर्ट पर पंहुची राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत के लिए पंजाब सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का ये पहला अमृतसर दौरा है। वो श्री हरमिंदर साहिब जी, जलियांवाला बाग, दुग्यार्णा मंदिर में दर्शन करेंगी। इसी के साथ राष्ट्रपति मुर्मू श्री रामतीर्थ भी जाएंगी। समाचार एजेंसी एएनआई  ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अमृतसर हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद की तस्वीरें भी साझा की।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर पहले से तैयारियां पूरी कर ली गई थी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से रणनीति बनाई हुई है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। फिलहाल अमृतसर में ट्रैफिक को 5 जोन में बांट दिया गया। 

तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति

डीसीपी लॉ एंड आर्डर परमिंदर सिंह भंडाल के मुताबिक शहर की सुरक्षा को पांच सेक्टर में विभाजित किया गया है। राष्ट्रपति  पहले  श्री गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दरबार साहिब पंहुचेंगी उसके बाद बाकि तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू पंजाब से शाम को करेंगी वापसी 

इससे पहले जिला उपायुक्त हरप्रीत सिंह सूदन ने मीडिया को बताया था कि जिला प्रशासन ने उनके आगमन सम्मान और सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। राष्ट्रपति मुर्मू की पर्सनल सिक्योरिटी के साथ पंजाब पुलिस विभाग की बैठक हो चुकी है। राष्ट्रपति की यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमें आपस में कोऑर्डिनेट कर काम कर रही हैं। वहीं शाम को राष्ट्रपति मुर्मू पंजाब से वापसी करेंगी।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूभगवंत मानअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र