लाइव न्यूज़ :

Patiala Lok Sabha Seat 2024: 'बीजेपी के साथ नई पारी बेहतर होगी', पटियाला सीट पर आप के बलबीर सिंह से होगी परनीत कौर की टक्कर!

By धीरज मिश्रा | Updated: March 14, 2024 15:27 IST

Lok Sabha Election 2024: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालाय में कमल का फूल थाम लिया

Open in App
ठळक मुद्देपरनीत कौर ने कहा कांग्रेस में पारी अच्छी रही भाजपा में पारी बेहतर होगी चुनाव लड़ने का फैसला बीजेपी करेगी

Lok Sabha Election 2024: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालाय में कमल का फूल थाम लिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने निर्वाचन क्षेत्र अपने राज्य और देश के लिए काम करूंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी अच्छी पारी रही और मुझे उम्मीद है कि बीजेपी के साथ मेरी पारी बेहतर होगी।

हालांकि, लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को लेना है। यहां बताते चले कि परनीत कौर पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट से चार बार सांसद का चुनाव जीत चुकी हैं। बीते साल उन्हें कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। पार्टी से निलंबन होने के बावजूद भी परनीत कौर ने कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया था। लेकिन, 14 मार्च 2024 को वह आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गई।

पटियाला से स्वास्थ्य मंत्री मैदान में

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर इस बार होने वाले चुनाव में पटियाला सीट फिर चर्चा में रहेगा। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है। पार्टी ने इस सीट पर पंजाब सरकार में मौजूदा समय में स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका निभा रहे डॉ. बलबीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी से टिकट मिलने पर बलबीर सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा कि मैं अपने आदर्श और राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। पार्टी के एक समर्पित सिपाही के रूप में, देश के लिए इस कठिन समय में न्याय और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का झंडा बुलंद रखना एक विशेषाधिकार और सम्मान की बात है। मैं पार्टी नेतृत्व और पटियाला के लोगों को आश्वासन देता हूं कि मैं देश, राज्य और पार्टी की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। पार्टी ने पटियाला के अलावा 8 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। 

बीजेपी की टिकट और आप-भाजपा में टक्कर

बीजेपी में शामिल हो चुकी परनीत कौर पार्टी पटियाला लोकसभा से टिकट दे सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि लगभग उनका नाम तय है। बीजेपी की तीसरी लिस्ट में उनका नाम भी शामिल किया जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअमरिंदर सिंहकांग्रेसBJPArun Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी