लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025 Traffic Jam: महाकुंभ में ट्रैफिक जाम से सीएम योगी अफसरों से खफा?, लाखों श्रद्धालु 'रोड अरेस्ट', कई-कई घंटों कार और बस में बैठे रहे, दोषी अफसर पर एक्शन 

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 11, 2025 19:16 IST

Prayagraj Mahakumbh 2025 Traffic Jam: संगम में स्नान करने की मंशा लेकर प्रयागराज पहुंचे इन श्रद्धालुओं के कारण पूरा प्रयागराज शहर चोक हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देPrayagraj Mahakumbh 2025 Traffic Jam: मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ा रहा हैं. Prayagraj Mahakumbh 2025 Traffic Jam: विपक्षी दल भी सीएम योगी को अपने निशाने पर ले रहे हैं.Prayagraj Mahakumbh 2025 Traffic Jam: वजह से लोग योगी सरकार को कोस रहे हैं.

Prayagraj Mahakumbh 2025 Traffic Jam: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा भव्य और दिव्य महाकुंभ अब अव्यवस्था, जाम और परेशान श्रद्धालुओं का महाकुंभ बनता जा रहा है. वर्तमान में  प्रयागराज जिले की हर सीमा श्रद्धालुओं से भारी हजारों गाड़ियां खड़ी हैं. जिले के भीतर भी हजारों गाड़ियां पार्किंग में खड़ी हैं. सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा था आज भी इसमें बदलाव नहीं हुआ है. संगम में स्नान करने की मंशा लेकर प्रयागराज पहुंचे इन श्रद्धालुओं के कारण पूरा प्रयागराज शहर चोक हो गया. यहां रहने वाले लोगों भी परेशान हैं और संगम में स्नान करने की तमना रखने वाले श्रद्धालुओं को भी मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ा रहा हैं. इस वजह से लोग योगी सरकार को कोस रहे हैं. विपक्षी दल भी सीएम योगी को अपने निशाने पर ले रहे हैं.

ऐसे में सीएम योगी ने मंगलवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर महाकुंभ की गड़बड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के बारे में जानकारी प्राप्त की. इसी के बाद सीएम योगी ने दो एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) रैंक के अफसरों को जमकर फटकारा. और सूबे के एडीजी ट्रैफिक को तो सीएम योगी ने सस्पेंड करने तक की चेतावनी दे दी.

सीएम योगी इन पुलिस अफसरों से खफा

सीएम के इस रुख को देखते हुए यह कहा जा रहा ही है कि महाकुंभ के समाप्त होते ही प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर और यूपी के एडीजी ट्रैफिक के. सत्यनारायण को उनके पदों से हटा दिया जाएगा. सीएम योगी इन दोनों अफसरों से ख़ासी नाराज हैं. हालांकि प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने एडीजी भानु भास्कर और के. सत्यनारायण का बचाव किया.

प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रयागराज में गड़बड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था प्रशासनिक असफलता नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की असाधारण संख्या का यह परिणाम है. इस अभूतपूर्व स्थिति में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने का प्रबंधन करना किसी भी प्रशासन या पुलिस बल के लिए अब तक की सबसे कठिन चुनौती है.

उनके इस तर्क के बाद भी सीएम योगी की नाराजगी कम नहीं हुई और वीडियोंकान्फ्रेंसिंग के दौरान ही उन्होंने महाकुंभ में हुए जाम के लिए एडीजी ट्रैफिक के. सत्यनारायण की क्लास लगाई. इस दौरान प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर पर भी सीएम योगी भड़के और उनसे मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ को लेकर कई सवाल पूछ लिए.

सीएम योगी ने उनसे यह जानना चाहा कि अमावस्या पर भगदड़ कैसे हुई, यह किसकी जिम्मेदारी है? इस योगी के इस सवाल पर भानु भास्कर जी सर जी सर का खामोश हो गए. तो बैठक में मौजूद अफसरों ने महाकुंभ की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश को वहां भेजने की चर्चा शुरू कर दी.

एडीजी अमिताभ यश प्रयागराज भेजे गए

अब महाकुंभ की उतर गई ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश प्रयागराज में कैंप करेंगे. सीएम योगी ने उन्हें निर्देश दिया है कि प्रयागराज में जल्द से जल्द ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए. महाकुंभ में ही रहकर अमिताभ यश ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें और श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो. जल्द से जल्द ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करें. 

टॅग्स :महाकुंभ 2025उत्तर प्रदेशप्रयागराजरोड सेफ्टीयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र