लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण :शिकायतों के समाधान के आधार पर दिल्ली सरकार ने विभागों की रैंकिंग की, ईडीएमसी शीर्ष पर

By भाषा | Updated: September 19, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से जुड़ी शिकायतों के समाधान के आधार पर अपने 14 विभागों की रैंकिंग की है, जिसमें पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) को पहला स्थान मिला है जबकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दूसरे और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) तीसरे स्थान पर हैं।

इन विभागों को दो श्रेणियों में बांटा गया था, पहली जिन्हें ‘ग्रीन दिल्ली’ ऐप के जरिए 100 से ज्यादा शिकायतें मिली थीं और दूसरी जिन्हें 1,000 से ज्यादा शिकायतें मिली थीं। रैंकिंग के लिए विभागों के अगस्त तक के कामकाज का विश्लेषण किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, विभागों के कामकाज का आकलन तीन मानदंडों के आधार पर किया गया, जिनमें निपटायी गयी शिकायतों की संख्या, समाधान की गुणवत्ता और उसमें लगने वाला समय शामिल है।

यहां शिकायत समाधान की गुणवत्ता से तात्पर्य यह है कि समाधान उचित तरीके से हुआ है या क्या शिकायत पर दोबारा विचार किया गया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कोई भी विभाग तय समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान नहीं कर सका।

जिन पांच विभागों को 1,000 से ज्यादा शिकायतें मिली, वे हैं... उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिण दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए)।

इस सूची में 100 में से 58 अंक प्राप्त कर पूर्वी दिल्ली नगर निगम पहले स्थान पर रहा। उसे 3,436 शिकायतें मिली, जिनमें से उसने 3,423 का समधान किया और उनमें से 90 प्रतिशत शिकायतों पर दोबारा कार्रवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

पीडब्ल्यूडी ने उसे मिली 4,771 शिकायतों में से 4,630 का समाधान किया और 56 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने 5,877 शिकायतों में 5,622 का निपटारा किया और तीसरे स्थान पर रहा।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 6,040 शिकायतों में से 5,527 का, जबकि डीडीए ने 1,536 शिकायतों में से 1,300 का समाधान किया।

वहीं, 100 से ज्यादा श्रेणियों में मिली 218 शिकायतों में से 216 का समाधान कर 62 अंकों के साथ नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) शीर्ष पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे