लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 1000 फर्जी आधार कार्ड जब्त

By वैशाली कुमारी | Updated: July 24, 2021 19:49 IST

रिपोर्ट के अनुसार, शहर में फर्जी आईडी कार्ड दस्तावेज बनाने की सूचना के आधार पर उड़न दस्ते ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मौके से 1000 फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किये हैं और एक को गिरफ्तार किया हैपुलिस 1,000 नकली आधार कार्ड, 600 आधार फॉर्म और 1,000 से अधिक खाली आधार कार्ड जब्त किएआरोपी आईडी कार्ड के मूल संस्करण के डिजिटल प्रारूप में बदलाव करता था

गुरुग्राम : मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने शनिवार को बड़ी छापेमारी कर गुरुग्राम में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले व्यक्ति का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 1000 फर्जी आधार कार्ड जब्त किए हैं। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, शहर में फर्जी आईडी कार्ड दस्तावेज बनाने की सूचना के आधार पर उड़न दस्ते ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार प्रभाकर के रूप में हुई है। 28 वर्षीय आरोपी हरियाणा के नाथूपुर गांव का रहने वाला है। 

उड़न दस्ते ने उसके कब्जे से 1,000 नकली आधार कार्ड, 600 आधार फॉर्म और 1,000 से अधिक खाली आधार कार्ड जब्त किए हैं। आरोपी के पास विभिन्न लोगों के आईडी दस्तावेजों का भण्डार था, जिसका उपयोग वह फर्जी पहचान पत्र बनाने के लिए करता है। 

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम के मुताबिक, आरोपी आईडी कार्ड के मूल संस्करण के डिजिटल प्रारूप में बदलाव करता था और फिर कार्डधारक के नाम, पते और तस्वीरों को फर्जी पहचान से बदल देता था। इसके बाद, वह नकली दस्तावेज़ प्रिंट करता था। 

टाइम्स नाउ मे छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, डीएसपी (फ्लाइंग स्क्वाड) इंद्रजीत यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, उन्होंने नाथूपुर में एक दुकान ’भारती एण्ड भारती कम्युनिकेशन’ पर छापा मारा और एक व्यक्ति को फर्जी आईडी कार्ड बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

टॅग्स :हरियाणाआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग