लाइव न्यूज़ :

पोखरण: भाजपा के महंत और कांग्रेस के मोहम्मद के बीच मुकाबला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 25, 2018 04:51 IST

सालेह का संबंध भी धर्मगुरु परिवार से सालेह मोहम्मद की बात की जाए तो उनके पिता गाजी फकीर का सिंधी मुसलमानों में धर्मगुरु का रुतबा है और उनके अनुयायी न केवल राजस्थान बल्कि पड़ोसी पाकिस्तान में भी है.

Open in App

परमाणु परीक्षण के लिए चर्चित पोखरण की भूमि विधानसभा चुनाव की नई लड़ाई के लिए तैयार हो रही है. इस बार सीधा मुकाबला भाजपा के तारातरा मठ के महंत, महंत प्रतापपुरी तथा पूर्व विधायक सालेह मोहम्मद के बीच है. भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक शैतान सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया है.

रोचक है कि प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली चुनावी रैली सोमवार को पोखरण में होगी. उसी दिन भाजपा के फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां एक सभा करने वाले हैं. इन प्रस्तावित जनसभाओं ने पाकिस्तानी सीमा से सटी इस विधानसभा के धोरों में राजनीतिक सरगर्मियां तेजी पर हैं.

2013 के चुनाव में तत्कालीन विधायक सालेह मोहम्मद 34,444 मतों से हार गए थे. लगभग दो लाख मतदाताओं वाले पोखरण विधानसभा क्षेत्र में मुसलमानों के साथ-साथ राजपूतों, दलितों व जाटों की अच्छी खासी आबादी है. महंत प्रतापपुरी ने कहा,''लोगों में जोश है. भाजपा का हिंदूवादी एजेंडा और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के काम, काम आएंगे. लोग खुलकर साथ आ रहे हैं.''

मठ का जैसलमेर और बाड़मेर में खास असर 'तारातरा' सनातन शंकराचार्य मत का मठ है और इसे बाड़मेर का सबसे प्रभावी धर्मस्थल माना जाता है. इस मठ का जैसलमेर और बाड़मेर में खास असर है और हर साल लाखों की संख्या में बिश्नोई, जाट, राजपूत व अन्य समुदाय के लोग यहां आते हैं.

सालेह का संबंध भी धर्मगुरु परिवार से सालेह मोहम्मद की बात की जाए तो उनके पिता गाजी फकीर का सिंधी मुसलमानों में धर्मगुरु का रुतबा है और उनके अनुयायी न केवल राजस्थान बल्कि पड़ोसी पाकिस्तान में भी है. इस परिवार का इलाके की राजनीतिक गलियारों में खासा दखल रहा है.

सालेह मोहम्मद कहते हैं कि इस लंबे चौड़े विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, पशुधन के लिए जल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव ही बड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा,''धर्म के नाम पर बात करने का समय नहीं है. यह काम भाजपा वाले कर रहे हैं. मुझे तो न केवल मुस्लिम बल्कि 36 कौमों का सहयोग, साथ व समर्थन मिल रहा है.''

टॅग्स :विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने

भारत140 करोड़ देशवासियों का अपमान, एकनाथ शिंदे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब भी कांग्रेस के लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे थे?, वीडियो

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो