लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ‘क्रूज बैठक’ में हिस्सा लेंगे, घाट पर गंगा ‘आरती’, आतिशबाजी देखेंगे : जिलाधिकारी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:55 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

वाराणसी, 12 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी विश्वनाथ कोरीडोर का उद्घाटन करने के बाद रिवर क्रूज पर कई मुख्यमंत्रियों के साथ अनौपचारिक बैठक करेंगे और वाराणसी के घाटों पर गंगा ‘आरती’ एवं जश्न देखेंगे। यह जानकारी रविवार को एक शीर्ष अधिकारी ने दी।

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि इस प्राचीन नगरी से सांसद प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों को ‘‘काशी की भव्यता’’ दिखाने की इच्छा जताई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के सोमवार की सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है और वहां से वह हेलीकॉप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जाएंगे जहां एक अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। फिर वह देवी का दर्शन करने काल भैरव मंदिर जाएंगे और फिर कोरीडोर से लगते घाट तक नदी मार्ग से जाएंगे।’’

इस बड़े कोरीडोर की आधारशिला मोदी ने आठ मार्च 2019 को रखी थी जो मुख्य मंदिर को ललिता घाट से जोड़ता है और चारों दिशाओं में भव्य द्वार एवं सजावटी तोरण द्वार बनाए गए हैं।

वाराणसी के जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी घाट की तरफ से काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे और फिर कोरीडोर का उद्घाटन करेंगे। वह नए कोरीडोर के परिसर और भवनों को देखेंगे। यह कार्यक्रम देश के सभी हिस्सों से बड़ी संख्या में आए साधुओं की मौजूदगी में होगा। कई साधु पहुंच चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नदी की तरफ से कोरीडोर में प्रवेश करने की उनकी इच्छा थी जहां सभी इंतजाम किए गए हैं। रिवर क्रूज का पूर्वाभ्यास भी जारी है। शाम तक सभी प्रबंध हो जाने चाहिए।’’

ललिता घाट पर मजदूर एक रैंप बनाने में व्यस्त दिखे जिसे क्रूज से कोरीडोर के प्रवेश द्वार तक प्रधानमंत्री के चलने के लिए बनाया जा रहा है।

विभिन्न धार्मिक मठों से जुड़े 3000 से अधिक साधु एवं अन्य लोग, कलाकार एवं हस्तियां 13 दिसंबर को कोरीडोर के उद्घाटन में हिस्सा लेने के लिए इकट्ठा हो रही हैं।

कार्यक्रम करीब दो से तीन घंटे तक चलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘शाम को प्रधानमंत्री रिवर क्रूज पर मुख्यमंत्रियों एवं उप मुख्यमंत्रियों के साथ अनौपचारिक बैठक करेंगे। वाराणसी का सांसद होने के नाते उन्होंने मुख्यमंत्रियों को नदी किनारे स्थित काशी की भव्यता दिखाने की इच्छा जताई थी। अपने क्रूज से प्रधानमंत्री गंगा आरती देखेंगे और घाटों पर भव्य उत्सव का आनंद उठाएंगे। यहां आतिशबाजी एवं लेजर शो भी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह