लाइव न्यूज़ :

PM Modi On Congress: 'कांग्रेस संविधान बदलना चाहती है....', पीएम मोदी ने कसा तंज, कहा- "कांग्रेस 'जिहादी' वोट बैंक को आरक्षण देना चाहती है"

By अंजली चौहान | Updated: May 3, 2024 15:04 IST

PM Modi On Congress: प्रधानमंत्री ने एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधा है।

Open in App

PM Modi On Congress:लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए जल्द मतदान होने वाले हैं। मतदान से पहले केंद्र की बीजेपी समेत अन्य पार्टियां रैलियां और जनसभा करने में व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं जिसमें वह कांग्रेस पर हमला करते हुए तंज कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस संविधान बदलना चाहती है और दलित और ओबीसी कोटा छीनना चाहती है।"

प्रधानमंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस 'जिहादी' वोट बैंक को आरक्षण देना चाहती है।" 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''वे (विपक्ष) विकास नहीं कर सकते, वे केवल वोटों के लिए समाज को बांटना जानते हैं।" बंगाल में प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर का जिक्र करते हुए कहा, ''एक टीएमसी विधायक ने खुली धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ दो घंटे में हिंदुओं को भागीरथी में डुबो देंगे। यह कौन सी भाषा और राजनीतिक संस्कृति है? बंगाल में हिंदुओं के साथ क्या हो रहा है''तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर का जिक्र करते हुए कहा, ''एक टीएमसी विधायक ने खुली धमकी दी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ दो घंटे में हिंदुओं को भागीरथी में डुबो देंगे। यह कौन सी भाषा और राजनीतिक संस्कृति है? बंगाल में हिंदुओं के साथ क्या हो रहा है?'' ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल ने हिंदुओं को दूसरा नागरिक बना दिया है।”

पीएम ने कहा कि वामपंथी, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के लोगों के पास विकास के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। वामपंथियों ने त्रिपुरा को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। उन्होंने 35 वर्षों तक सेवा की। पिछले पांच वर्षों में, भाजपा ने त्रिपुरा को पूरी तरह से बदल दिया है। 

अपनी रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने संदेशखाली विवाद पर भी बात की और कहा, ''मैं तृणमूल से पूछना चाहता हूं, संदेशखाली में हमारी दलित बहनों के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ। पूरा देश कार्रवाई की मांग कर रहा था। तृणमूल कांग्रेस अपराधी का बचाव करती नजर आई।"

प्रधानमंत्री ने पूछा, "क्या यही कारण था कि अपराधी का नाम शेख शाहजहाँ था? तृणमूल तुष्टिकरण में व्यस्त है। क्या कोई वोट बैंक मानवता से ऊपर हो सकता है?" साथ ही आगामी चुनावों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''मोदी का एक ही सपना है- आपके सपनों को पूरा करना। मुझे आशीर्वाद चाहिए ताकि मैं आप सभी की और देश की सेवा कर सकूं। मेरे साथ कुछ नहीं है। आप सभी परिवार हैं, मेरे लिए, मेरे पास केवल आप हैं और मैं केवल आपके बच्चों के लिए काम करूंगा।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीOBC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग