लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Bihar: चुनावी दौरे के बीच पीएम मोदी ने निकाल लिया समय, दिवंगत सुशील मोदी को श्रद्धांजलि, पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2024 13:25 IST

PM Modi In Bihar: पीएम बनने के बाद यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया। बैठक करने के बाद सीधे राजभवन गए, जहां रात्रि विश्राम किया। आठ दिनों के अंदर यह दूसरा मौका है, जब पीएम पटना में रात्रि विश्राम किया है।

PM Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर सोमवार की शाम विशेष विमान से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्र नगर स्थित दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास गए, जहां उन्होंने दिवंगत सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। सुशील मोदी के परिजनों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया। पीएम बनने के बाद यह पहला मौका है, जब नरेंद्र मोदी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं।

भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद सीधे राजभवन गए, जहां रात्रि विश्राम किया। आठ दिनों के अंदर यह दूसरा मौका है, जब पीएम पटना में रात्रि विश्राम किया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के गोरेयाकोठी में आयोजित चुनावी जनसभा के लिए रवाना हो गए।

इसके बाद वे मोतिहारी में एनडीए के भाजपा उम्मीदवार राधामोहन सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद दूसरे राज्य की चुनावी सभाओं के लिए रवाना हो हुए। पीएम 25 मई को बक्सर, काराकाट और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४सुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र