लाइव न्यूज़ :

गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिला और बच्चों के ‘नरसंहार’ का उल्लेख करेंगे पीएम मोदी?, इजराइल दौरे को लेकर प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2026 09:57 IST

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के साथ ही इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों के ‘नरसंहार’ का उल्लेख करेंगे तथा न्याय की मांग करेंगे। प्रधानमंत्री बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल के लिए रवाना हुए।प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत को लेकर आशान्वित हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल दौरे से पहले बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इजराइली संसद को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के ‘नरसंहार’ का उल्लेख करेंगे तथा उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल जा रहे हैं जहां वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के साथ ही इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने के लिए उत्साहित हूं, दीर्घकालिक संबंधों के मजबूत होने की आशा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और इजराइल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति देखी गई है। उन्होंने कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत को लेकर आशान्वित हैं। प्रधानमंत्री बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल के लिए रवाना हुए।

भारत और इजराइल ने आतंकवाद को ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं’’ करने की नीति दोहराते हुए इस खतरे से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने का मंगलवार को संकल्प लिया। दोनों देशों ने सूचना साझा करने समेत विभिन्न माध्यमों से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

इजराइल के नेता प्रतिपक्ष ने संसद में मोदी के संबोधन में विपक्ष की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा

इजराइल में विपक्ष ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मौजूदा राजनीतिक संकट का समाधान करने का आग्रह किया, ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नेसेट’ (इजराइली संसद) में संबोधन के दौरान उसकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

वेस्ट बैंक स्थित इजराइली बस्ती में पहली बार ‘कांसुलर’ सेवाएं प्रदान करेगा अमेरिकी दूतावास

यरुशलम में अमेरिकी दूतावास ने वेस्ट बैंक में स्थित एक इजराइली बस्ती में पहली बार कांसुलर सेवाएं प्रदान करने की योजना बनाई है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अमेरिकी दूतावास के अकाउंट से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को वेस्ट बैंक की इफ्रात बस्ती में कांसुलर अधिकारी अमेरिकी नागरिकों को नियमित पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीप्रियंका गांधीBJPकांग्रेसइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र