लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी, सीएम पेमा खांडू ने किया स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2025 11:05 IST

PM Modi in Arunachal Pradesh: अरुणाचल से, मोदी आधिकारिक समारोहों में भाग लेने के लिए त्रिपुरा जाएंगे।

Open in App

PM Modi in Arunachal Pradesh:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि वह होलोंगी के डोनी पोलो हवाई अड्डे पर उतरे और हेलीकॉप्टर से ईटानगर स्थित राजभवन के लिए रवाना हुए। राज्यपाल के.टी. परनाइक और मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राजभवन हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। मोदी इस यात्रा के दौरान 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

इनमें शि-योमी जिले में दो प्रमुख पनबिजली परियोजनाओं और तवांग में एक सम्मेलन केंद्र शामिल हैं। वह इंदिरा गांधी पार्क में एक समारोह में डिजिटल माध्यम से इन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जहां वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे। 

अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह सुबह-सुबह होलोंगी के डोनी पोलो हवाई अड्डे पहुँचे और हेलीकॉप्टर से ईटानगर स्थित राजभवन के लिए रवाना हुए।

राज्यपाल केटी परनाइक और मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राजभवन हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।

अरुणाचल से, मोदी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए त्रिपुरा जाएँगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वे पूजा और दर्शन भी करेंगे और माताबारी में 'माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर' के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरुणाचल प्रदेशमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र