लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- सीडीएस पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं, यह एक महत्वपूर्ण कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 12:14 IST

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पदभार ग्रहण कर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देसीडीएस एक ऐसा प्रतिष्ठान है जिस पर हमारे सैन्य बलों के आधुनिकीकरण की बड़ी जिम्मेदारी हैसैन्य मामलों के विभाग की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम और देश के लिए समग्र सुधार है।

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने कहा कि इस बात की खुशी है कि जब हम नए साल और नए दशक की शुरुआत कर रहे हैं, ऐसे में भारत को जनरल बिपिन रावत के रूप में पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिला।

उन्होंने कहा कि पहले सीडीएस ने पदभार ग्रहण कर लिया है, मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश की सेवा की और अपना जीवन कुर्बान कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा, 'सीडीएस एक ऐसा प्रतिष्ठान है जिस पर हमारे सैन्य बलों के आधुनिकीकरण की बड़ी जिम्मेदारी है, यह भारतीय लोगों की आकांक्षाओं को प्रदर्शित करता है।' उन्होंने कहा कि सैन्य मामलों के विभाग की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम और देश के लिए समग्र सुधार है।

गौरतलब है कि पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पदभार ग्रहण कर लिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तीनों सेनाएं एक टीम की तरह काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि बतौर सीडीएस हमें सेनाओं के बेहतर एकीकरण और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल का ख्याल रखना है। राजनीतिक झुकाव के सवाल पर बिपिन रावत ने कहा कि हम राजनीति से काफी दूर रहते हैं। हमें सत्ताधारी सरकार के निर्देशों पर काम करना होता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र