लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Chhattisgarh: 'मुझे गाली दे रहे हैं, लाठी से सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं', कांग्रेस पर बरसे मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 8, 2024 14:54 IST

PM Modi In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की धरती पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार गरीब का हक मारता है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी गरीब का बेटा है, सिर ऊंचा रखकर चलता है, मैं इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं हूंछत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भष्ट्राचार पर कड़ी कार्रवाई हो रही हैपीएम ने कहा 11 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले हैं

PM Modi In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की धरती पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार गरीब का हक मारता है। 2014 से पहले लाखों-करोड़ों रुपये का घोटाला होता था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री खुद कहते थे। दिल्ली से एक रुपये भेजते हैं, और 15 पैसा ही गरीबों तक पहुंचता है। अब बताए 85 पैसा कहां जाता था।

भाजपा सरकार ने अपने 10 साल में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। दिल्ली से एक रुपया भेजा तो वहीं पैसा गरीब के खाते में चले गए। देश में कांग्रेस की सरकार होती तो गरीबों को 28 लाख करोड़ रुपये लूट लेते। आजादी के बाद से कांग्रेस समझती है उसे देश को लूटने का लाइसेंस मिला है। 2014 में सरकार आने के बाद उनकी लूट का लाइसेंस ही कैंसल कर दिया। यह सब इसलिए हो पाया क्योंकि आपने मुझे यह लाइसेंस दिया।

पीएम ने आगे कहा कि जब उनकी दुकान बंद हो गई तो मोदी को गाली देंगे। मेरी रक्षा कौन करेगा। मेरे देशवासी मेरी रक्षा करेंगे। मोदी ने जब घोटालेबाजों को रास्ता रोका तो तब से उनका पारा सातवें आसमान पर चला गया है।  मोदी गरीब का बेटा है, सिर ऊंचा रखकर चलता है, मैं इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं हूं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भष्ट्राचार पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। यहां के युवाओं को जिन्होंने धोखा दिया। उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि भष्ट्राचारियों को जेल जाना होगा। पीएम ने कहा कि मोदी ने 11 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले हैं। उन पर 80% छूट के साथ दवाएं मिलती हैं। इससे गरीबों को 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसलिए ही आज देश का गरीब कह रहा है कि खर्च कम कराए, बचत बढ़ाए बार बार- फिर एक बार मोदी सरकार।

टॅग्स :छत्तीसगढ़Chhattisgarh CMछत्तीसगढ़ चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं