लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Yojana 2022: इसके तहत हर किसान को मिलता है 2000 रुपए, इस महीने आएगा अगला किस्त, जानें रजिस्ट्रेशन करने का सरल तरीका

By आजाद खान | Updated: February 26, 2022 13:58 IST

PM Kisan Yojana की अगली किस्त (PM Kisan 11th Installment 2022) के इस महीने में आने की बात है।

Open in App
ठळक मुद्देPM Kisan Yojana 2022 के तहत हर रजिस्टर किए हुए किसान को 2000 रुपए का लाभ मिलता है।इसमें अप्लाई करने के लिए आपके राशन कार्ड के साथ कई अन्य डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत पड़ेगी। इस पर और जानकारी पाने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

PM Kisan Yojana 2022: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2022) के अंतरगत देश के किसानों को इसका लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत रजिस्टर किए हुए किसानों को सलाना 6 हजार रुपए का लाभ दिया जाता है। अभी तक इस योजना के तहत 10 किस्त किसानों को मिल चुकी है और आने वाले दिनों में अगले किस्ते के आने की बात है। आपको बता दें कि इस योजना की 11वीं किस्त (PM Kisan 11th Installment 2022) के अप्रैल में आने की बात है। 

क्या आप ने PM Kisan Yojana 2022 के लिए किया है रजिस्ट्रेशन?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2022) के तहत किसानों के खाते में हर 4 महीने पर 2000 रुपए सरकार द्वारा ट्रांस्फर किए जाते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर अभी तक आप ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो देर न करें, इसे जल्द करा लें ताकि आप इसका लाभ उठा पाएं। PM Kisan Yojana 2022 के रजिस्ट्रेशन के लिए आपके अपने राशन कार्ड के साथ अन्य डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत पड़ेगी।

PM Kisan Yojana 2022 के लिए कैसे कराए रजिस्ट्रेशन?

आपको बता दें कि PM Kisan Yojana 2022 का रजिस्ट्रेशन कराना काफी सरल है। इसको आप काफी आसानी से नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें और अपना PM Kisan Yojana का रजिस्ट्रेशन करा लें। 

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले आपको PM Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।स्टेप 2. फिर आपको Farmers Corner पर जाना होगा।स्टेप 3. इसके बाद आपको ‘New Farmer Registration’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।स्टेप 4. फिर आपसे आपका आधार नंबर मांगा जाएगा, उसे यहां डालें।स्टेप 5. इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर आगे के स्टेप को फॉलो करना होगा।स्टेप 6. फिर आपसे आपकी पूरी पर्सनल जानकारी मांगी जाएगी, उसे भी भर दें। स्टेप 7. इसके साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी अन्य जानकारियों को भी भरना होगा। स्टेप 8. फिर अंत में आपको फॉर्म सबमिट करना होगा। स्टेप 9. इस तरह आप बहुत ही आसानी से अपने PM Kisan Yojana 2022 का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 

टॅग्स :भारतFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज