लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक खिलाड़ियों से 15 अगस्त 2023 तक 75 स्कूलों का दोरा करने को कहा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:50 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तोक्यो ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से अगले साल 76वें स्वतंत्रता दिवस तक 75 स्कूलों का दौरा करने और कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ ही स्कूली बच्चों के साथ खेल खेलने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने ओलंपिक खिलाड़ियों को आज सुबह नास्ते पर बुलाया था। उनसे संवाद के दौरान उन्होंने यह अपील की और बताया कि देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश करने के उपलक्ष्य पर अमृत महोत्सव मना रहा है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ियों ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को अपने खेलों से जुड़े सामान उपहार स्वरूप भेंट किए। स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री को एक भाला भेंट किया, वहीं कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधू ने अपना बैडमिंटन रैकेट उन्हें सौंपा। महिला व पुरूष हॉकी दल के सदस्यों ने खिलाड़ियों की हस्ताक्षरित हॉकी स्टिक प्रधानमंत्री को भेंट की।तलवारबाज सी ए भवानी ने प्रधानमंत्री को तलवार भेंट की, तो मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने मुक्केबाजी के दस्ताने प्रधानमंत्री को उपहार में दिये।पुरूष हॉकी दल ने इस बार ओलंपिक का कांस्य पदक जीतकर तोक्यों में इतिहास रच दिया, वहीं लवलीना ने भी मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि तोक्यो ओलंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन का सबसे सकारात्मक असर यह हुआ कि परिजनों की खेल के प्रति धारणा बदली है और वह बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों में यह बदलाव भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब ओलंपिक खिलाड़ी कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे और स्कूलों का दौरा करेंगे तो उससे बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री ने ओलंपिक दल में शामिल खिलाड़ियों को 15 अगस्त को लाल किले भी आमंत्रित किया था और तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र