लाइव न्यूज़ :

मालाबार अभ्यास की मेजबानी करेगा ऑस्ट्रेलिया- पीएम अल्बनीज

By अंजली चौहान | Updated: March 10, 2023 10:10 IST

उन्होंने कहा कि उकी यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र और इससे अलग ऑस्ट्रेलिया के दृष्टिकोण के केंद्र में भारत को रखने की उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर पहुंचे हैंऑस्ट्रेलियाई पीएम ने नौसेना के विमान आईएनएस विक्रांत पर की सवारी ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने घोषणा की है कि मालाबार अभ्यास की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज इस समय भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार हुए। वह करीब एक घंटे से ज्यादा समय के लिए विमान पर सवार हुए। 

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम द्वारा घोषणा की गई कि उनका देश ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका से जुड़े नौसैनिक अभ्यास मालाबार की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही कहा गया कि शक्तिशाली क्वाड नौसेना इस साल सिडनी के तट पर मालाबार श्रृंखला के तहत उन्नत नौसैनिक अभ्यास के लिए तैयार हैं। मालाबार अभ्यास की तारीखों और कार्यक्रम पर काम किया जा रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा कि पिछले साल भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पहले से कहीं ज्यादा अभ्यास और संवाद किए हैं। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़े कदम के रूप में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार एक-दूसरे के क्षेत्रों में समुद्री गश्ती विमान तैनात किए हैं। 

दरअसल, साल 2020 से पूर्वी चीन सागर में आयोजित 2022 अभ्यास के साथ QUAD नौसेना द्वारा वार्षिक मालाबार नौसेनिक अभ्यास में भाग लिया जाता है। 

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने कहा कि शानदार आईएनएस विक्रांत पर औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया पहली बार मालाबार अभ्यास की मेजबानी करेगा और भारत भी पहली बार ऑस्ट्रेलिया के टैलिसमैन सैबर अभ्यास में भाग लेगा। 

उन्होंने कहा कि उकी यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र और इससे अलग ऑस्ट्रेलिया के दृष्टिकोण के केंद्र में भारत को रखने की उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

भले ही ऑस्ट्रेलिया AUKUS रणनीतिक गठबंधन का हिस्सा है और अमेरिका के पास जापान के योकोसुका में एक फॉरवर्ड नेवल बेस है, भारत अपने रणनीतिक स्वायत्त दृष्टिकोण के साथ इंडो-पैसिफिक में सभी तीन देशों का करीबी भागीदार है। ऑस्ट्रेलिया अपनी ओर से भारत के द्विपक्षीय संबंधों का प्रत्युत्तर दे रहा है और नई दिल्ली के साथ बोर्ड संबंधों को मजबूत करने का इच्छुक है।

बता दें कि प्रधानमंत्री अल्बनीज आज राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने और कई द्विपक्षीय समझौतों का आदान-प्रदान करने का कार्यक्रम है। 

टॅग्स :एंथनी अल्बनीजऑस्ट्रेलियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज