लाइव न्यूज़ :

पीएफ का ये नियम बहुत कम लोग जानते है, नहीं निकाल पाते हैं पूरे पैसे, जानिए क्या हैं शर्ते

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 6, 2021 13:18 IST

अगर आप भी पीएफ अकाउंट का ये नियम नहीं जानते है तो जान लीजिए कि आप अपने पीएफ अकाउंट से पूरा पैसा कैसे निकाल सकते हैं । इसके लिए कर्मचारी या नियोक्ता का केवल ईपीएफ अमाउंट ट्रांसफर होता है न कि फंड

Open in App
ठळक मुद्देअब इस नियम की मदद से आप भी निकाल सकते है पीएफ का पूरा पैसा एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में केवल नियोक्ता का शेयर ट्रांसफर होता है ईपीएफ आप जरूरी मौके पर निकाल सकते हैं लेकिन फंट नहीं

मुंबई : नौकरी करने वाले लोगों के नौकरी करने वाले लोगों के लिए सैलरी से पीएफ के रूप में एक अमाउंट कटता है । यह कर्मचारियों के लिए निवेश और सेविंग दोनों ही है । पीएफ की खास बात यह है कि इसमें नौकरी पेशा लोगों को अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है । इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर लोग इस पैसे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन पीएफ से जुड़े ऐसे कई नियम हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और इस कारण वह पीएफ विड्रोल करते हैं तो उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इस नियम की मदद से आप अपने पीएफ का पूरा पैसा आसानी से निकाल सकेंगे । दरअसल जब आप प्राइवेट जॉब करते हैं तो कई बार नौकरी बदलते रहते हैं । ऐसे में एक यूएएन से कई अकाउंट बन जाते हैं और उन्हें आपस में मर्ज करना आवश्यक होता है । इससे आप एक अकाउंट में अपना पूरा पैसा ट्रांसफर कर देते हैं और जब पीएफ अकाउंट से पैसे  निकालते हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं होती । साथ ही आप अपना पैसा एकमुश्त भी रख सकते हैं।

क्या है नियम

जब कर्मचारी एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं तो पूरा पैसा अकाउंट में ट्रांसफर नहीं होता  । तब आप इस स्थिति में ईपीएफ का पैसा ही ट्रांसफर कर सकते हैं जबकि पेंशन फंड का पैसा ट्रांसफर नहीं होता । ईपीएफओ ने भी आधिकारिक अकाउंट पर इसकी जानकारी दी और बताया कि एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट पर पीएफ ट्रांसफर करते वक्त कर्मचारियों और नियोक्ता का शेयर ही ट्रांसफर होता है । हालांकि पेंशन कंट्रीब्यूशन ईपीएफओ ऑफिस में तब तक रखा जाता है , जब तक पीएफ धारक इसके लिए योग्य नहीं हो जाते हैं । 

इसमें पेंशन फंड भी नहीं निकाल सकते  

पीएफ फंड में भी दो तरह से पैसे जमा होते हैं जिसमें एक ईपीएफ होता है और दूसरा पेंशन फंड इसमें ईपीएफ तो कई मौकों पर निकाल सकते हैं जैसे शादी,मेडिकल,एजुकेशन,घर बनाने जैसे शर्तों पर लेकिन पेंशन फंड कुछ मौकों को छोड़कर रिटायरमेंट के बाद ही मिलता है । अगर आप पेंशन फंड भी निकालना चाहते हैं तो आपको नौकरी करते हुए 6 महीने होने आवश्यक है । नहीं तो आपके पेंशन फंड को खोलें कम से कम छह महीना होना आवश्यक है । कई बार पीएफ खाता खुलने के 6 महीने बाद ही आप पेंशन  फंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं । इसके अलावा आप इस फंड को 10 साल तक ही निकाल सकते हैं जैसे मान लीजिए आपको नौकरी करते हुए 10 साल होने वाला है । तब 10 साल होने तक इसे निकाल सकते है ।  10 साल से ज्यादा होने पर पेंशन फंड को लेकर पेंशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है , जिसके अलग नियम है ।  

टॅग्स :भारतकर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज