लाइव न्यूज़ :

साउथ दिल्ली में साम्प्रदायिक दंगे के बारे में फर्जी कॉल करने वाला शख्स गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: March 1, 2020 05:34 IST

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि इस बारे में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की गई।

Open in App
ठळक मुद्देफोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। क्षेत्र में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण थी।

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में साम्प्रदायिक दंगे के बारे में फर्जी कॉल करने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार सैनिक फार्म इलाके का रहने वाला है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को पुलिस को नेब सराय इलाके में दो समुदायों के बीच झगड़ा होने की सूचना देने वाला एक कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस तत्काल उस स्थान पर पहुंची लेकिन उन्हें सूचना देने वाला व्यक्ति नहीं मिला। उसका फोन व्यस्त मिलता रहा और बाद में बंद हो गया। उन्होंने बताया कि उस स्थान पर कोई झगड़ा नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ था। क्षेत्र में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि इस बारे में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल का नंबर ढूंढ निकाला और कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHindu Refugee On Pakistan: 'पाकिस्तान में मुसलमान हिंदू लड़कियों को उठाते हैं और धर्म परिवर्तन कराते हैं', नागरिकता मिलने पर बोली हिंदू शरणार्थी भावना

भारतवीडियो: पीओके के मुसलमानों को भारतीय नागरिकता के सवाल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? देखिए

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

क्राइम अलर्टदिल्ली दंगों का आरोपी शाहरुख पठान को 4 घंटे की मिली पैरोल तो हीरो की तरह लोगों ने किया स्वागत, बजी सीटियां, वीडियो देखें

भारतनागरिकता न मिलने के कारण 800 पाकिस्तानी हिंदू वापस लौट गए: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील