लाइव न्यूज़ :

पंजाब में लोगों ने नफरत की राजनीति को नकारा : गहलोत

By भाषा | Updated: February 18, 2021 18:22 IST

Open in App

जयपुर, 18 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के शहरी निकाय में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं अन्य नेताओं को बधाई देते हुए कहा है कि वहां मतदाताओं ने नफरत की राजनीति को नकार दिया।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को राज्य में नगर निगमों के चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिये बधाई। ’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के पक्ष में शानदार परिणाम यह दर्शाता है कि किस तरह लोगों ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है ।’’

उल्लेखनीय है कि पंजाब के सात नगर निगमों में से छह में प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत हासिल की है वहीं सातवें नगर निगम में वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है । पार्टी ने शहरी निकाय के चुनावों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में नगर निगमों के प्रदेश में हुये चुनाव में कांग्रेस ने बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, बटाला व पठानकोट में जबरदस्त जीत दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला