लाइव न्यूज़ :

पांच साल बाद बिहार लौट रहे हैं सुपर कॉप शिवदीप लांडे, कई माफियाओं को जमकर सबक सिखाया था

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2021 18:14 IST

पटना में सिटी एसपी रहने के अलावा अररिया और रोहतास में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं. बिहार पुलिस में कोई अहम ओहदा दिया जा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार क्या जिम्मेदारी सौंपेगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं.पत्थर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया था.कई माफियाओं पर शिकंजे कस दिये थे. 

पटनाः मुंबई पुलिस में क्राइम ब्रांच के डीआईजी के पद पर पदस्थापित रहे शिवदीप वामनराव लांडे करीब पांच साल बाद वापस अपने कैडर बिहार लौट रहे हैं. बिहार में लांडे उन आईपीएस अफसरों में शामिल हैं जिनके नाम से अपराधी थर-थर कांपते हैं.

सुपरकॉप और सिंघम के नाम से चर्चित 2006 बैच के आइपीएस अधिकारी के बिहार वापस लौटने की खबर से आम लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लांडे आठ दिसंबर को पटना लौटेंगे और अपना योगदान देंगे. इसके बाद सरकार उनके पदस्थापन की अधिसूचना जारी करेगी. वह पटना में सिटी एसपी रहने के अलावा अररिया और रोहतास में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं.

पटना में लगभग दस महीने की सेवा में ही उन्होंने नकली कॉस्मेटिक उत्पाद विक्रेताओं सहित बडे-बडे दवा-माफियाओं, जाली नोट छापने वालों के खिलाफ, नकली दवा बेचने वालों के खिलाफ मुहिम चलाकर हड़कंप मचा दिया था. पांच वर्षों बाद अपने गृह राज्‍य महाराष्‍ट्र से प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरा कर लौट रहे लांडे को जल्‍द ही बिहार पुलिस में कोई अहम ओहदा दिया जा सकता है.

लांडे अपने गृह राज्‍य में मुंबई एटीएस में डीआइजी के पद पर पदस्थापित थे. मुंबई में क्राइम ब्रांच में डीआईजी के पद पर काम करते हुए भी उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की. नारकोटिक्स विभाग की जिम्मेवारी को संभालते हुए लांडे ने कई माफियाओं को जमकर सबक सिखाया था. अब बिहार वापस लौट रहे शिवदीप लांडे को सरकार क्या जिम्मेदारी सौंपेगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

यहां बता दें कि रोहतास जिले के एसपी के पद पर पदस्थापन के दौरान उन्होंने बालू और पत्थर माफियाओं के खिलाफ एक मुहिम चलाकर सरकार के राजस्व की हानि होने से बचाया था. यही नहीं, उन्होंने कई पत्थर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया था. जबकि अररिया में पदस्थापन के दौरान उन्होंने कई माफियाओं पर शिकंजे कस दिये थे. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए